राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने सीखी मौन की खूबसूरती, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया वीडियो

New Delhi: भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर संदेश दिया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 10:45 AM IST
Feature image

कांग्रेस लीडर और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए यात्रा के अपने अनुभव को साझा किया है। राहुल गांधी ने इसको भारत माता का सच्चा प्रतिनिधि भी बताया।

भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन की खूबसूरती...

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर शेयर वीडियो के बारे में पोस्ट के जरिए लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन की खूबसूरती के बारे में सिखाया है। जयकारों और नारों के बीच, मैंने शोर को नजरअंदाज कर बगल में बैठे व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करने की शक्ति पाई। इन 145 दिनों में, और तब से दो सालों तक, मैंने अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आए हजारों भारतीयों को सुना। हर आवाज में कोई न कोई ज्ञान था, जिसने मुझे कुछ नया सिखाया, और हर आवाज हमारी प्यारी भारत माता का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

भारतीय लोग स्वभाव से ही प्रेम करने वाले

"यात्रा ने यह साबित किया कि भारतीय लोग स्वभाव से ही प्रेम करने वाले हैं। जब मैंने इस यात्रा की शुरुआत की, तो मैंने कहा था कि प्रेम नफरत पर जीत हासिल करेगा और उम्मीद डर को मात देगी। आज भी हमारा मिशन वही है - यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज, प्रेम की आवाज, हमारे प्यारे देश के हर कोने तक पहुंचे।"

भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन-मल्लिकार्जुन खड़गे

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 'एक्स' सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, "भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन है, जो समाज को एकजुट करने का पर्याय बन गया है। राहुल गांधी और हमारे भारत जोड़ो यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जो दूरी तय की, उससे करोड़ों लोगों के दिलों में प्रेमभाव, आपसी सौहार्द और बंधुत्व की अभूतपूर्व जन-चेतना जागृत हुई।

लोकतंत्र को संजोए रखने का संघर्ष जारी रखें

"भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मैं देशवासियों से केवल इतनी ही अपील करता हूं कि संविधान और लोकतंत्र को संजोए रखने का संघर्ष जारी रखें। आर्थिक असमानताओं, महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान के विध्वंस, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित रखने का संकल्प और मजबूत होना चाहिए। नफ़रत और विभाजन के एजेंडे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। मोहब्बत और इंसानियत की जीत निश्चित है।" उन्होंने आगे लिखा कि, कांग्रेस पार्टी थमेगी नहीं, रुकेगी नहीं। भारत माता की आवाज, हमारी आवाज है। मालूम हो कि, राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की अपनी यह यात्रा पूरी की थी।

Updated on:
9 Sep 2024, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड