राष्ट्रीय

PM की मां पर राहुल गांधी के बयान से भड़के बिहार BJP अध्यक्ष, बोले- अभद्रता की पराकाष्ठा

Sanjay Sarogi on Rahul Gandhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Sep 20, 2026
Sanjay Sarogi
Bihar BJP President Sanjay Sarogi (Photo-ANI)

Sanjay Sarogi on Rahul Gandhi : पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की मां का अपमान करने और मंच पर कथित तौर पर उनकी नकल उतारने का आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।

संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया और मंच पर जिस तरह की हरकतें कीं, वह उनकी अपरिपक्वता, राजनीतिक दिवालियापन और अभद्रता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज और देश की जनता इस तरह के व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं कर सकती।

प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का नकल के जरिए अपमान

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजनीति में एक सम्मानित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का नकल उतारकर अपमान किया, उसे देश की जनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं कर सकती। सरोगी ने कहा कि यह पूरी तरह से अभद्रता की पराकाष्ठा है। खास तौर पर ऐसे व्यक्ति की ओर से इस तरह का आचरण अपेक्षित नहीं है, जो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमापूर्ण पद पर है।

नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के विपरीत

संजय सरावगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संवैधानिक और गरिमापूर्ण जिम्मेदारी वाला पद है। इस पद पर बैठे व्यक्ति से राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का कथित व्यवहार इस पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि इस मामले में जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को लेकर इस तरह की टिप्पणी और मंच पर कथित नकल करना देश की राजनीतिक संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

Updated on:
20 Sept 2026 10:53 am
Published on:
20 Sept 2026 10:07 am