राष्ट्रीय

‘कोई लहर नहीं है…बीजेपी का कार्यक्रम था’, प्राण प्रतिष्ठा पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on Pran Pratistha: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राहुल गांधी का बयान आया है। उन्होंने समारोह को बीजेपी का कार्यक्रम करार दिया है।

less than 1 minute read
Rahul Gandhi

सोमवार को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी का राजनीतिक समारोह करार दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मीडिया के सवाल देते हुए कहा, ''कोई लहर नहीं है। मैं पहले कह चुका हूं कि यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम था। हम अपना प्लान देश के सामने रखेंगे। आने वाले दिनों में हम युवा, किसान और महिलाओं के लिए न्याय का हमारा रोडमैप जारी करेंगे।'' बता दें कि राम मंदिर उद्धाटन समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी समेत पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ था।


[typography_font:14pt;" >कांग्रेस नेता ने पलटवार किया

इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा ''असम के सीएम जो कर रहे हैं उससे यात्रा को फायदा मिल रहा है। हमारा प्रचार हो रहा है। इस तरह सीएम और गृह मंत्री अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। ये डराने की कोशिश है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। लोग बोल रहे हैं कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुवाहाटी में जा सकते हैं तो राहुल गांधी क्यों नहीं जा सकते?''
यह भी पढ़ें: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहे भक्तों पर पत्थरबाजी, अलर्ट मोड में पुलिस

Updated on:
23 Jan 2024 04:27 pm
Published on:
23 Jan 2024 04:26 pm
Also Read
View All
NCPI के दफ्तर के बाहर तैनात हुए सेना के जवान, TMC बागी सासंदों के ज्वाइन करने के बाद बढ़ी सुरक्षा

अमेरिका-ईरान समझौते पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, भारत की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर उठाए सवाल

TMC Rebellion: मिथुन चक्रवर्ती के दगा करने के बाद भी ममता बनर्जी ने नहीं लिया सबक, सितारों पर करती रहीं भरोसा, अब उन्हीं ने अंधेरे में डुबोया

‘खूनी खेल खत्म कर शांति से राजनीति करना चाहते है’, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद ने तोड़ी चुप्पी

मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर मैथ टीचर तक, कौन हैं NCPI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष? TMC के 20 सांसदों ने पार्टी में किया विलय