13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहे भक्तों पर पत्थरबाजी, अलर्ट मोड में पुलिस

Ayodhya Ram Mandir: सोमवार को कर्नाटक में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शोभायात्र निकाल रहे एक समूह पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जिसके बाद इलाके में तनाव व्यापत है।
less than 1 minute read
Google source verification
stone pelting

अयोध्या में सोमवार को राम मंदिर और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समते कई दिग्गज राजनेता और देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में राम भक्तों ने अपने घरों में राम ज्योति जलाई। वहीं, कुछ हिंदू संगठनों ने रैलियां भी निकाली थीं। इसी बीच कर्नाटक से एक महौल बिगाड़ने वाली खबर सामने आई है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। महौल को देखते हुए पुलिस ने हॉटस्पॉट इलाकों में राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की दो प्लाटून को तैनात कर दिया है।
यह भी पढ़ें: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन महौल बिगाड़ने की कोशिश, फोटो एडिट कर लागाए पाकिस्तानी झंडे