13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन महौल बिगाड़ने की कोशिश, फोटो एडिट कर लागाए पाकिस्तानी झंडे

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्धाटन के बीच महौल बिगाड़ने की कोशिश की है। दरअसल, कर्नाटक में एक शरारती तत्व ने फेसबुक पर राम लला की फोटो को एडिट करके आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या में आज राम मंदिर का उद्धाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठा संपन्न हुआ। इस अनुष्ठा के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने अनुष्ठान खत्म होने के बाद राम लला की आरती उतारी और वहां मौजूद लोगों को प्रसाद बांटा। इसी बीच कर्नाटक में एक युवक ने महौल बिगाड़ने की कोशिश की है। दरअसल, कर्नाटक के गडग जिले में एक शरारती तत्व ने फेसबुक पर राम लला की फोटो को एडिट करके आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

सीएम ने पुलिस को दिए थे निर्देश

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा था कि लोग भ्रामक खबरें फैला रहे हैं और निर्दोष लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, "राम मंदिर कार्यक्रम के मद्देनजर मैंने पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपाय करने का निर्देश दिया है कि राज्य में कोई अप्रिय घटना न हो और शांति और व्यवस्था कायम रहे।"
यह भी पढ़ें: राम आस्था हैं, राम आधार हैं…, 32 साल पुराना प्रण पूरा करने के बाद बोले पीएम मोदी