राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने कहा नफरत के बुलडोजर बंद करो बिजली संयंत्रों को करो चालू

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे, जिससे नौकरियों का और नुकसान होगा। नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।

less than 1 minute read
rahul-gandhi-said-stop-bulldozers-of-hatred-start-power-plants.jpg

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। निगम कई अवैध संपत्तियों को हटाने की कार्रवाई की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले की सुनवाई गुरुवार यानी कल होगी। इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

राहुल गांधी ने बुलडोजर व बिजली संकट मामले सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे, जिससे नौकरियों का और नुकसान होगा। नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो। इसके साथ ही राहुल गांधी ने 18 व 19 अप्रैल के न्यूज के हैडिंग को भी शेयर किया है।


लापरवाही से 40 लाख भारतीयों की मौत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इससे पहले कोरोना से मौत को लेकर भी सरकार को दोषी ठहरा चुके हैं। राहुल गांधी ने हमला करते हुए लिखा था कि मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा। मैंने पहले भी कहा था कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फर्ज निभाने के लिए कहते हुए आगे लिखा था कि हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए का मुआवज़ा दीजिए।

Updated on:
20 Apr 2022 12:03 pm
Published on:
20 Apr 2022 11:53 am
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत