लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ऐलानिया तौर पर कहाकि, RSS मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है।
Rahul Gandhi targets RSS कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा। लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ऐलानिया तौर पर कहाकि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को एक 'कट्टरपंथी' और 'फासीवादी' संगठन है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि, RSS ने भारत के लगभग सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। आरएसएस मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है। और हर जगह सिर्फ एक नैरेटिव चल रहा है कि 'कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता' पर भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली है। राहुल गांधी ने यह चिंता जताई कि, इस वक्त प्रेस से लेकर चुनाव आयोग तक सभी खतरे में हैं। पेगासस पर एक बार फिर राहुल गांधी ने कहाकि, मेरे फोन में पेगासस था, जो तब नहीं हो रहा था जब हम सत्ता में थे। राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के 10 दिनी दौरे पर हैं।
प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में
राहुल गांधी ने ने कहाकि, भारत में लोकतांत्रिक प्रतियोगिता की प्रकृति पूरी तौर से बदल गई है और इसका कारण यह है आरएसएस नामक एक संगठन। राहुल गांधी ने कहाकि, मुझे इस बात ने झकझोर दिया कि वे हमारे देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा करने में कितने सफल रहे हैं। प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं और किसी न किसी तरह से नियंत्रित हैं।
भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, वह 'BJP को कोई हरा नहीं सकता' वाले नैरेटिव में विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस पार्टी एक विचार है। हमने भाजपा की तुलना में कई वर्षों तक देश पर शासन किया है। एक नैरेटिव चल रहा है कि 'कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता'। लेकिन भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली है।
यह भी पढ़े - लंदन में बदला ‘तपस्वी’ का अंदाज जेंटलमैन लुक में नजर आए राहुल गांधी
भारतीय लोकतंत्र में गंभीर समस्या
भारत में दलितों और अल्पसंख्यकों की स्थिति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने आगे कहाकि, भारत में आप देख सकते हैं कि दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ क्या हो रहा है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ कांग्रेस कह रही है। विदेशी मीडिया में हर समय ऐसे लेख आते हैं कि भारतीय लोकतंत्र में गंभीर समस्या है।
मेरे फोन में पेगासस था
पेगासस से जासूसी पर राहुल गांधी ने कहा, आप किसी भी विपक्षी नेता से पूछ सकते हैं कि एजेंसियों का उपयोग कैसे किया जाता है। मेरे फोन में पेगासस था, जो तब नहीं हो रहा था जब हम सत्ता में थे।
यूक्रेन के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट परिसर में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए कई मुद्दे पर बात की। भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध की तुलना रूस-यूक्रेन युद्ध की। रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत सरकार के पक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, वह यूक्रेन नीति पर सरकार से सहमत हैं। मैं यूक्रेन के मुद्दे पर विदेश नीति से सहमत हूं। इसमें राष्ट्रीय हित भी है। मैं किसी भी तरह के युद्ध के खिलाफ हूं।