राष्ट्रीय

दिल्ली में अचानक छाया अंधेरा, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश होने से गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।
2 min read
Jun 04, 2026
Delhi rain
Delhi rain

Delhi NCR Weather: मानसून की गुरुवार को केरल में एंट्री हो गई है और झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही नई दिल्ली सहित कई राज्यों में अचानक मौसम बदल गया है। दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर के कई ​इलाकों में तेज हवाओं के साथ घने बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके साथ ही झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से झूल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

दिन में ही छा गया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश

नोएडा में दोपहर को आसमान पूरी तरह काला हो गया। दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर गाड़ियों के हेडलाइट जलाने पड़े। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि इस अवधि के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

6 जून तक छाए रहेंगे बादल

आईएमडी ने गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलती दिखी। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शहर में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसके साथ ही निवासियों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ चेतावनी साझा कर दी गई है।

केरल में मानसून ने दी दस्तक

इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा की है। इसके साथ ही चार महीने के वर्षा ऋतु की शुरुआत हो गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है, लेकिन इस साल 4 जून को आया है, जो तीन दिन देरी है। मानसून ने लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरल और माहे को सफलतापूर्वक ढक लिया है। यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है।

Updated on:
04 Jun 2026 04:44 pm
Published on:
04 Jun 2026 04:44 pm
Also Read
View All
‘अपराधी की जाति’ वाले बयान पर रूडी बोले- तेजस्वी कभी-कभी ठीक बात बोल लेते हैं, आगे भी समझदारी दिखाएं

मुफ्त की लग्जरी कारें, चार्टर्ड फ्लाइट और विदेश दौरे : BJP ने पूछा- UDF मंत्रियों पर इतना मेहरबान कौन?

‘पीएम मोदी को जमीन में गाड़ने की बात करने वाला किसका चेला था?’ BJP के ‘लालू का चेला’ वाले पोस्ट पर रोहिणी का पलटवार

Mumbai News: बेटे साहिल वाकोडे को खोने के बाद पछता रहे पिता, बोले- उसे IIT में रुकने की सलाह देकर गलती कर दी

महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, मांगी बूथ-वार जानकारी