राष्ट्रीय

अब आप पर ही भरोसा…राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक, चुनावी नतीजों से पहले देखिये कैसे मंदिर पहुंच रहे नेता

रविवार को पांच राज्यों में से चार राज्यों के चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। लेकिन इन नतीजों से पहले राजस्थान, एमपी के नेता मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

2 min read
bjpleaders.jpg

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम घोषित होंगे। एग्जिट पोल की मानें तो राजस्थान और एमपी में दोनों प्रमुख दलों में टक्कर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल राजस्थान में कांग्रेस की तो ज्यादातर एग्जिट पोल यहां बीजेपी को बढ़त मिलेगी ऐसा अनुमान लगा रहे हैं। नतीजा आने में अब कुछ घंटों का ही वक्त बचा है ऐसे में दोनों प्रदेशों के कई नेता मन्दिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। आज राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान श्रीगणेशजी का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके अलावा एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान दोबारा सत्ता में आने की कामना लेकर चुनाव के नतीजों से पहले आदि शंकराचार्य जी के अपूर्व धाम पहुंचे और दर्शन किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एमपी के सीएम शिवराज सिंह के साथ पीताम्बरा पीठ स्थित मां पीताम्बरा के दर्शन करने पहुंचे थे।

Published on:
02 Dec 2023 04:30 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत