29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राज्यों में कांग्रेस को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर, डीके शिवकुमार बोले- हमारी तैयारी पूरी

पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस ज्यादातर राज्यों में बढ़त बनाती दिख रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह पांचों राज्यों के विधायकों को संभालने के लिए तैयार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 1 Dec 2023, 5:33 PM IST

dk_shivkumar_mla.jpg

जब से बीजेपी केंद्र की सत्ता में आई है तभी से कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का इल्जाम लगा रही है। सभी को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने का इन्तजार है। गुरुवार शाम आए एग्जिट पोल के अनुमान के बाद कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर विधायकों को लेकर डर सताने लगा है। इसी बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि वह पांचों राज्यों के विधायकों को पूरी तरह संभालने के लिए तैयार हैं।

इन राज्यों में हॉर्स ट्रेडिंग का डर

एग्जिट पोल के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के अनुमानों में राजस्थान में सत्ता बदलने की जो प्रथा चली आ रही है वही कायम रहने का अनुमान है। यानी बीजेपी यहां सरकार बना सकती है। लेकिन कांग्रेस एंटी इनकम्बेंसी को मात देती हुई अच्छी-खासी टक्कर दे रही है। अगर परिस्थिति कुछ वैसी बनती है जिसमें मुकाबला नेक टू नेक हो जाए तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस तैयार है।

वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वापसी कर सकती है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा भारी पड़ सकती है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस बीआरएस पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वहीं नार्थईस्ट स्टेट मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार हैं।

राजस्थान को लेकर आए दस एग्जिट पोल अनुमानों में पांच ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई है, जबकि सिर्फ एक में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इसके अलावा दो में कांग्रेस को ठीक-ठाक बढ़त व दो में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान है।

एमपी में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान

आठ एक्जिट पोल ने अपने अनुमान में चार में बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया, जबकि चार में ही कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच सीटों से आगे थी और लंबे समय बाद इस पार्टी ने सरकार बनाई थी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए और कांग्रेस सरकार गिर गई। वहीं छत्तीसगढ़ को लेकर किसी एक्जिट पोल ने अपने अनुमानों में भाजपा को बढ़त नहीं दी है। यहां कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है।

लेकिन कांग्रेस को लगता है कि पांचों राज्यों में उनकी पार्टी की ही सरकार बनेगी। इसी बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा है कि हम हर परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। इनके मुताबिक अगर बीजेपी यहां कांग्रेस के एमएलए को अपने पाने में लाने की कोशिश करेगी तो उससे निपटने के लिए पार्टी ने रणनीति बना ली है।