राष्ट्रीय

कामिकेज ड्रोन से काउंटर-ड्रोन तक: IAF कमांडरों को राजनाथ सिंह की दो टूक, आसमान में बदलेगी जंग की तस्वीर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में IAF कमांडरों के सम्मेलन में कामिकेज़ ड्रोन ऑपरेशंस, निगरानी और काउंटर-ड्रोन अभियानों के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा। जानें पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 3:04 PM IST
IAF Commanders Conference
राजनाथ सिंह ने IAF कमांडरों को दिया ड्रोन वारफेयर का मंत्र, Photo- ANI

kamikaze Drone Operations: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय वायुसेना (IAF) कमांडरों के सम्मेलन में कमांडरों से कामिकेज ड्रोन ऑपरेशंस, निगरानी और काउंटर-ड्रोन अभियानों के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक युद्ध अब पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर गैर-संपर्क (non-contact) और तकनीकी क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है।

कामिकेज और काउंटर-ड्रोन से निगरानी

रक्षा मंत्री ने कमांडरों को कामिकेज ड्रोन, निगरानी (surveillance) और ड्रोन-रोधी (counter-drone) अभियानों जैसी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और इज़राइल-हमास संघर्ष का हवाला देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण घटक बनकर उभरे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज का सिक्योरिटी लैंडस्केप बेहद कॉम्प्लेक्स हो चुका है। युद्ध अब केवल पारंपरिक क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग तक सीमित नहीं रहा है। बल्कि इसमें एसिमेट्रिक वारफेयर, प्रॉक्सी वॉर, साइबर अटैक, ड्रोन स्वॉर्म्स, इंफॉर्मेशन ऑपरेशंस और नैरेटिव मैनेजमेंट जैसी नई चीजें शामिल हो चुकी हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति

राजनाथ सिंह ने वायुसेना कमांडरों से ऑपरेशन सिंदूर के अनुभवों से सीख लेने और किसी भी स्थिति या चुनौती का सामना करने के लिए उच्च स्तर की परिचालन तत्परता बनाए रखने को कहा। उन्होंने भारतीय वायुसेना से इलेक्ट्रॉनिक, साइबर और अंतरिक्ष (space) जैसे युद्ध के उभरते क्षेत्रों के लिए समर्पित सिद्धांत (doctrines) और बुनियादी ढांचा विकसित करने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री ने भविष्य के खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता, आश्चर्यचकित करने की क्षमता (element of surprise) और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल को बेहद जरूरी बताया।

भारतीय वायुसेना की स्वदेशी कामिकेज ड्रोन पहल

भारतीय वायुसेना (IAF) भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर स्वदेशी लंबी दूरी के कामिकेज़ ड्रोन (Loitering Munitions) विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इस परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे ड्रोन 16,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने, दिन और रात दोनों परिस्थितियों में काम करने और कम से कम 30 किलोग्राम पेलोड ले जाने में सक्षम होंगे। इससे पहले रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भी सेनाओं की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए जेट-संचालित कामिकेज़ ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम सहित कई रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

Updated on:
12 Nov 2026, 3:04 PM IST
Published on: