राष्ट्रीय

Jammu Kashmir Terror Alert: राजौरी में दो संदिग्धों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन, CCTV फुटेज के बाद सेना, CRPF और SOG ने संभाला मोर्चा

Suspected Terrorists Rajouri: राजौरी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई संदिग्ध गतिविधि ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इलाके के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
2 min read
Jul 14, 2026
Jammu Kashmir Terror Alert
Jammu Kashmir Terror Alert: राजौरी में CCTV ने खोला बड़ा राज! दो संदिग्ध दिखते ही जंगलों में उतरे सुरक्षाबल (फोटो सोर्स:X@Sher-e-Magadh)

Rajouri Search Operation: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। रविवार देर रात सड़क पार करते दिखाई दिए दोनों संदिग्धों की पहचान और उनके संभावित इरादों का पता लगाने के लिए मंगलवार को व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा चुनौतियों और घुसपैठ की आशंकाओं को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने राजौरी के भंगाई, हासप्लोट, कार्योट, कोपरा टॉप तथा आसपास के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को घेरकर गहन तलाशी शुरू कर दी है। आधुनिक निगरानी उपकरणों और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही सूचनाओं की मदद से संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में शोपियां के सैदपोरा इलाके में भारतीय सेना के जवानों दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। मारे गए एक आतंकी की पहचान जाकिर अहमद गनी के तौर पर हुई। यह आतंकी उन 14 आतंकी लिस्ट में शामिल था, जिसे पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था। वहीं दूसरे मारे गए आतंकी की पहचान लतीफ भट के तौर पर हुई थी।

पहलगाम हमले के बाद सेना के ऑपरेशन

ऑपरेशनतारीखस्थानप्रमुख कार्रवाईमारे गए आतंकवादीअन्य जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर7 मई 2025पाकिस्तान और पीओकेभारतीय सशस्त्र बलों ने 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।100+ (सरकार के अनुसार)6 भारतीय जवान शहीद हुए
ऑपरेशन केलर13 मई 2025शुकेल-केलर और शोपियां, (जम्मू-कश्मीर)आतंकवाद-रोधी अभियान3लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए, जिनमें टॉप कमांडर शाहिद कुट्टे शामिल था।
ऑपरेशन महादेव28 जुलाई 2025हरवन-दाचीगाम, श्रीनगरसंयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान3तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। सरकार ने इन्हें पहलगाम आतंकी हमले में शामिल बताया था।
ऑपरेशन अखलअगस्त 2025अखल जंगल, कुलगाम (जम्मू-कश्मीर)आतंकवाद-रोधी अभियान3सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के जंगलों में एक्टिव माड्यूल पर कार्रवाई की।
ऑपरेशन गुड्डर7–17 सितंबर 2025गुड्डर जंगल, कुलगामलंबे समय तक चला आतंकवाद-रोधी अभियान2अभियान के दौरान सेना के 2 जवान शहीद हुए।
ऑपरेशन शेरोवालीजून 2026दक्षिण कश्मीरआतंकवाद-रोधी अभियान2दो आतंकवादी मारे गए।
Updated on:
14 Jul 2026 02:40 pm
Published on:
14 Jul 2026 01:50 pm
Also Read
View All
नागपुर में 18 जुलाई को उद्धव ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन; संजय राउत बोले- हिंदुओं को जगाने के लिए हो रहा राम रक्षा आंदोलन

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, नितिन नवीन से लेकर पवन सिंह तक, 40 बड़े नाम शामिल

Monsoon Alert: मौसम विभाग की चेतावनी! दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश ला अलर्ट

Fact Check Bharat Bandh: 15 जुलाई को भारत बंद का दावा वायरल, क्या सच में होगा चक्का जाम? जानिए पूरी सच्चाई

अंकित शर्मा मर्डर केस: ताहिर हुसैन के वकील ने बताई कोर्ट के फैसले की वजह, बोले- धारा 149 के तहत तय हुई जिम्मेदारी