9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकित शर्मा मर्डर केस: ताहिर हुसैन के वकील ने बताई कोर्ट के फैसले की वजह, बोले- धारा 149 के तहत तय हुई जिम्मेदारी

Ankit Sharma murder case: अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी ठहराए गए पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन के वकील अब्दुल गफ्फार ने कहा कि अदालत ने IPC की धारा 149 के तहत गैरकानूनी जमावड़े का सदस्य मानते हुए दोषसिद्धि की है।
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली

image

Anand Shekhar

image

अनुराग अनिमेष

Jul 14, 2026

Ankit Sharma Murder Case

ताहिर हुसैन वकील (फ़ोटो- ANI)

Ankit Sharma Murder Case: दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के वकील एडवोकेट अब्दुल गफ्फार ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने घटना के दिन मौके पर गैर-कानूनी भीड़ की मौजूदगी को माना और यह निष्कर्ष निकाला कि दोषी व्यक्ति उस भीड़ का हिस्सा थे।

वकील ने बताया कि यह दोषसिद्धि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 149 के तहत हुई है और यह धारा कहती है कि यदि कोई व्यक्ति गैर-कानूनी भीड़ का सदस्य है, तो भीड़ के साझा उद्देश्य को पूरा करने के लिए किए गए किसी भी अपराध के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, चाहे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से वह कार्य किया हो या नहीं। वकील ने कहा कि अदालत ने गवाहों की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए निष्कर्ष निकाला कि ताहिर हुसैन घटनास्थल पर मौजूद थे।

कपिल मिश्रा ने क्या कहा?


दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अदालत के फैसले के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। मिश्रा ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस मामले में अभी पूरा न्याय होना बाकी है और दंगों के पीछे बड़ी साजिश थी।

फैसले के बाद कपिल मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अदालत का फैसला आने के बाद कपिल मिश्रा ने इसे लंबे इंतजार के बाद मिला न्याय बताया। उन्होंने कहा कि छह साल से इस दिन का इंतजार था। मिश्रा के अनुसार, अंकित शर्मा को दंगों के दौरान खींचकर ताहिर हुसैन के घर ले जाया गया था और उनकी मौत के बाद भी उनके शरीर पर कई बार चाकू से वार किए गए। कपिल मिश्रा ने कहा कि हत्या को अंजाम देने वाले लोग सामने हैं, लेकिन इसके पीछे की साजिश की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में अभी पूरा न्याय होना बाकी है।