14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव आयोग की बड़ी सौगात, SIR अभियान में लगे BLO-सुपरवाइजर को मिलेगा 6000 रुपये का इनाम

चुनाव आयोग ने SIR अभियान में लगे BLO और BLO सुपरवाइजर को 6000 रुपये का एकमुश्त इनाम देने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jul 14, 2026

SIR में BLO पर काम का पहाड़! तन–मन–धन लगाकर भी नहीं मिल रहा राहत, सूची में नाम खोजने उमड़ रही भीड़..(photo-patrika)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका)

चुनाव आयोग ने देशभर में चल रहे विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें 6000 रुपये का इनाम देने का फैसला किया है। इस फैसले से बीएलओ और सुपरवाइजर का हौसला बढ़ने की उम्मीद है।

बता दें कि देश भर में वोटर सूची को अपडेट करने के लिए चल रहे इस खास अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं, जानकारी जुटा रहे हैं और गलत नामों को हटाने में मदद कर रहे हैं। बिहार से शुरू होकर अब कई राज्यों में यह काम तेजी से चल रहा है।

कई जगहों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा

कई जगहों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। लेकिन ये काम आसान नहीं है। गर्मी, बारिश, दूर-दराज के इलाके और लोगों की व्यस्तता के बीच बीएलओ दिन-रात लगे रहते हैं। चुनाव आयोग ने इन्हीं मेहनतकशों को ध्यान में रखकर यह इनाम देने का फैसला लिया है।

वेतन के बाद अतिरिक्त इनाम

इससे पहले चुनाव आयोग ने बीएलओ की सालाना वेतन डबल कर दिया था। इसके अलावा, ERO और AERO के लिए भी पहली बार सम्मान राशि देने का प्रावधान किया गया। अब SIR के लिए खास तौर पर 6000 रुपये का एकमुश्त इनाम BLO और सुपरवाइजर को मिलेगा।

स्थानीय स्तर पर काम करने वाले ये अधिकारी ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक या अन्य विभागों से जुड़े होते हैं। उनके लिए यह अतिरिक्त राशि काफी मायने रखती है।

महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

SIR अभियान में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। कई राज्यों में महिला BLO अच्छा काम कर रही हैं। युवा मतदाताओं को जोड़ने और पुराने नाम हटाने में इनकी भूमिका अहम है।

कर्नाटक में कितना काम पूरा?

कर्नाटक में फॉर्म बांटने का काम 92 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। हरियाणा में समय सीमा नजदीक है। ऑनलाइन भी लोग फॉर्म जमा कर सकते हैं। नये मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 में कुछ अतिरिक्त जानकारी मांगी जा रही है ताकि परिवार की सही लाइनेज बनी रहे।

बता दें कि एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से आए दिन बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। आज आयोग ने आंध्र प्रदेश और हरियाणा के लिए एसआईआर को लेकर नई शेड्यूल जारी कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग