राष्ट्रीय

Rajpath Renamed: राजपथ का नाम बदलेगी मोदी सरकार, ‘कर्तव्य पथ’ होगा नया नाम

Rajpath Renamed: केंद्र सरकार राजपथ का नाम बदलने जा रही है। अब राजपथ का नाम कर्तव्य पथ हो जाएगा। हालांकि, अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 7:37 AM IST
Rajpath and Central Vista lawns to be renamed as Kartavya Path
Rajpath and Central Vista lawns to be renamed as Kartavya Path

केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलने का निर्णय लिया है। राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन नाम अब 'कर्तव्य पथ' के नाम से जाना जाएगा। इसी संबंध में 7 सितंबर को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की एक अहम बैठक होगी जिसमें सरकार नए नाम पर मुहर लगा देगी। पीएम मोदी ने इस वर्ष 15 अगस्त को घोषणा की थी कि देश को गुलामी की हर चीज से आजादी दी जाएगी जिसके बाद से राजपथ के नाम बदले जाने को लेकर अटकलें थीं।

केंद्र सरकार की नई घोषणा के मुताबिक नेताजी स्टैचू से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जो रोड जाती है, वो रोड अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल, नाम बदलने को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। 7 सितंबर को इसपर मुहर लगाई जाएगी।

ये निर्णय तब सामने आ रहा है जब सरकार ने भारतीय नौसेना के ध्वज से अंग्रेजों के जमाने का सेंट जॉर्ज क्रॉस हटा दिया था। इसकी जगह छत्रपती शिवाजी से प्रेरित नौसेना के नए झंडे का पीएम मोदी ने हाल ही में अनावरण किया था। पीएम मोदी ने तब कहा था, "छत्रपति शिवाजी से प्रेरित नौसेना का नया झंडा आज से समुद्र और आसमान में लहराएगा।’’

इससे पहले केंद्र सरकार ने जिस सड़क पर प्रधानमंत्री का घर स्थित है, उसका नाम रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था। इसी तरह से कई रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला गया है। केंद्र सरकार का तर्क है कि 75 साल की आजादी के बाद अब कोई गुलामी का प्रतीक नहीं रहना चाहिए।

Updated on:
6 Sep 2022, 7:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पटना में गंगा किनारे 20 मिनट में चलीं 42 राउंड गोलियां, जानिए कितने शातिर थे मारे गए जेपी यादव, बबलू और सूरज

Sanatan Hindu Dharma: भगवा रंग पर पुराने बयान से फिर भड़के राम कदम, दिग्विजय सिंह को सनातन धर्म पर बोलने से बचने की दी नसीहत

‘1947 में पाकिस्तान ने सिर्फ कश्मीर नहीं, टिपरा भी कब्जाया था’, प्रद्योत देबबर्मा के पोस्ट पर बोले निशिकांत दुबे

तेजस्वी के कानून-व्यवस्था पर बयान से भड़के संजय सरावगी, बोले- जंगलराज लाने वाले अब दे रहे नसीहत

India US Relations: टैरिफ, रूस और ईरान पर ट्रंप का दबदबा कायम, अमेरिकी चुनाव नतीजों पर शशि थरूर ने क्यों जताई बेफिक्री?