राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खरगे की मुश्किलें बढ़ीं, PM मोदी पर कथित टिप्पणी का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा गया

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में दायर शिकायत के बाद राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजा है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2026
Mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Photo-IANS)

Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar: संसद के भीतर राजनीतिक मर्यादा और बयानबाजी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद बृज लाल और अन्य सांसदों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के खिलाफ एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खर्गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं।

जगदीप धनखड़ ने शिकायत को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा

इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शिकायत को संसद की विशेषाधिकार समिति (Privileges Committee) के पास भेज दिया है। अब यह समिति पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी और अपनी विस्तृत रिपोर्ट सभापति को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
17 Jun 2026 09:52 pm
Published on:
17 Jun 2026 09:44 pm