राष्ट्रीय

टिकैत ने दी भाजपा को चुनौती, कहा- ट्वीटर का जवाब ट्रैक्टर-टैंकर से देंगे

राकेश टिकैत ने कहा कि कि हमारा लक्ष्य देश बचाना है इसलिए हम पूरे भारत में घूम रहे हैं जबकि भाजपा का मकसद चुनाव जीतना है और यही कारण है कि हमें भी चुनाव के दौरान टारगेट किया जा रहा है।
2 min read
Sep 12, 2021
rakesh-tikait.jpg

नई दिल्ली। किसान आंदोलन का चेहरा बने राकेश टिकैत ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि वह भाजपा के ट्विटर का जवाब ट्रैक्टर और टैंकर से देंगे। उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया पर सरकार से हार रहे हैं इसलिए अधिक से अधिक युवा किसानों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होना चाहिए।

बांदा में बोलते हुए टिकैत ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर बाद में विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश बचाना है इसलिए हम यूपी ही नहीं पूरे भारत में घूम रहे हैं जबकि भाजपा का मकसद चुनाव जीतना है और यही कारण है कि हमें भी चुनाव के दौरान टारगेट किया जा रहा है।

आपत्तिजनक नारों पर पूछे गए एक प्रश्न पर राकेश टिकैत ने कहा कि क्या अब सरकार के दिशा निर्देश पर चलना होगा, क्या हमें सरकार से पूछना होगा कि हम किस तरह पूजा करें या कौनसे नारे लगाए, हमें मनमर्जी का धर्म अपनाने का अधिकार संविधान में दिया गया है। टिकैत ने कहा कि सरकार नए कृषि कानून लाकर रोटी को तिजोरी में बंद करना चाहती हैं और हम यह नहीं होने देंगे।

किसान नेता ने कहा कि रोटी सभी की जरूरत की चीज है। कुछ बड़ी कंपनियां आज सरकार को चला रही हैं और सरकारी संसाधन, कंपनियां उनको औने-पौने दामों में बेची जा रही हैं। हम इसका विरोध कर रहे हैं। हमारे साथ-साथ देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं को भी आगे आकर इस लड़ाई को लड़ना होगा।

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर में भी किसान पंचायत का आयोजन किया गया है जिसके चलते राकेश टिकैत यहां आए हुए हैं। महापंचायत को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि महापंचायत के लिए अनुमति नहीं मांगी गई और न दी गई है हालांकि यहां किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Published on:
12 Sept 2021 01:40 pm
Also Read
View All
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान पर भड़की कांग्रेस, BJP पर मुसलमानों के खिलाफ काम करने का लगाया आरोप

Hindi Diwas: ‘नेताजी बंगाली भाषी थे, पर उन्होंने आजाद हिंद फौज के लिए हिंदी को अपनाया’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘ब्रिक्स की सफलता पर ओछी राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, 80% भारतीयों के मांसाहारी होने वाले बयान पर भड़की BJP

गुरुग्राम में कारगिल युद्ध के नायक पर पार्किंग विवाद में जानलेवा हमला, सिर पर लोहे की रॉड से वार, जानें पूरा मामला

Karnataka ED Raid: कर्नाटक में ED पर सियासी संग्राम तेज! DK शिवकुमार के दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘नाम पता हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं?’