राष्ट्रीय

किसान नेता राकेश टिकैट का केंद्र सरकार पर हमला, कहा – “सरकार जनता को डंडे से हांकना चाहती है”

किसान नेता राकेश टिकैट ने हाल ही में एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है। टिकैत ने कहा कि सरकार जनता को डंडे से हांकना चाहती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2021, 2:33 PM IST
Rakesh Tikait
Rakesh Tikait

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। हाल ही में टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है।

सरकार जनता को डंडे से हांकना चाहती है

राकेश टिकैत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, "सरकार जनता को डंडे से हांकना चाहती है।" किसान आंदोलन का हल निकलने के सवाल पर टिकैत ने कहा, "हम तो कह रहे हैं कि सरकार हमसे बातचीत करे और जो किसानों की फसल आधे दाम पर बिक रही है, उसको लेकर एमएसपी कानून बने।" साथ ही सरकार से बिना किसी शर्त के बातचीत करने के सवाल पर टिकैत ने कहा, "हम तो बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार शर्त लगाकर बातचीत करना चाहती है।"

ये कोई दरोगा हैं क्या?

राकेश टिकैत ने आगे कहा, "सरकार अपना पक्ष हमारे सामने रखे और हम अपना पक्ष उनके सामने रखेंगे। सड़क पर तमाशा क्यों किया जाए? इनके मंत्री आकर कहेंगे कि कानून वापसी नहीं होगी। ये कोई दरोगा हैं क्या?"

रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत

राकेश टिकैत ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत पर सवाल का जवाब देते हुए कहा, "इस विषय पर हम संयुक्त किसान मोर्चा के बीच में सलाह-मशवरा करेंगे। हम भी सुप्रीम कोर्ट की बात से सहमत हैं कि रास्ता खुलना चाहिए। अगर केंद्र सरकार कृषि कानून वापस ले लेती तो हम सब अपने घर वापस चले जाएंगे।"

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम