राष्ट्रीय

किसान नेता राकेश टिकैट का दावा, पीएम मोदी का मैसेज लेकर आए थे एक बीजेपी नेता

किसान नेता राकेश टिकैट ने बयान देते हुए दावा किया है कि बीजेपी के एक नेता उनके पास पीएम नरेंद्र मोदी का मैसेज लेकर आए थे।

2 min read
tikait.jpg
Rakesh Tikait

नई दिल्ली। भारतीय किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विषय में एक बयान दिया है। राकेश टिकैत ने दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी के एक नेता उनके पास पीएम मोदी का मैसेज लेकर आए थे। राकेश टिकैत ने यह बात हाल ही में एक इंटरव्यू में उजागर की है। राकेश टिकैत ने बताया है कि बीजेपी के नेता द्वारा पीएम मोदी की तरफ से लाए गए मैसेज में लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के प्रति दुख जताया गया था।

इंटरव्यू के दौरान राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि क्या पिछले दिनों किसी नेता ने उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की? इस पर राकेश टिकैत ने जवाब दिया कि पिछले दिनों कई नेता उनके पास बातचीत करने आए। टिकैत के अनुसार उन्होंने उनकी बात सुनी और कहा कि अगर आपके सरकार से लिंक है तो पीएम नरेंद्र मोदी से लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के प्रति दुख व्यक्त करने वाला मैसेज ले आइए तो हम आपकी बात मान लेंगे। टिकैत का कहना है कि ऐसे में बीजेपी के एक नेता पीएम मोदी से ऐसा मैसेज लेकर आए थे। हालांकि टिकैत ने उस बीजेपी नेता का नाम उजागर नहीं किया।

Published on:
21 Oct 2021 02:45 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत