राष्ट्रीय

राम माधव बोले- एलन मस्क याद रखें, भारत कोई ‘बनाना रिपब्लिक’ नहीं; राहुल गांधी बताएं रातोंरात क्या हुआ

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने कहा कि एलन मस्क को याद रखना चाहिए कि वह किसी 'बनाना रिपब्लिक' (कमजोर या अस्थिर देश) से नहीं, बल्कि एक बड़े देश से बात कर रहे हैं, जिसका दुनिया में सम्मान है। उन्होंने मस्क से भारत और उसके नेतृत्व के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2026, 12:08 PM IST
Ram Madhav
Ram Madhav (Photo-IANS)

नई दिल्ली। एलन मस्क और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुई बयानबाजी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एलन मस्क को याद रखना चाहिए कि वह किसी 'बनाना रिपब्लिक' (कमजोर या अस्थिर देश) से नहीं, बल्कि एक बड़े देश से बात कर रहे हैं, जिसका दुनिया में सम्मान है। उन्होंने मस्क से भारत और उसके नेतृत्व के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। साथ ही, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जो नेता पहले अमरीकी नेतृत्व और मस्क के सामने झुकने का आरोप लगाते थे, वे अब मस्क के मुद्दे के बड़े समर्थक कैसे बन गए।

भारत और उसके नेतृत्व का सम्मान करें मस्क

राम माधव ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और उसके नेतृत्व का वैश्विक स्तर पर सम्मान किया जाता है। मस्क को भी देश और उसके नेतृत्व के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए उचित और भेदभाव रहित व्यवस्था है। मस्क ने कुछ भारतीय नेताओं को कथित तौर पर उद्योगपतियों के पक्ष में काम करने वाला बताकर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि जियो, एयरटेल और स्टारलिंक भी स्पेक्ट्रम को लेकर इंतजार कर रहे हैं। भारत सरकार उचित समय पर निर्णय लेगी और यह फैसला पारदर्शी तथा भेदभाव रहित तरीके से किया जाएगा।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता पहले लगातार आरोप लगाते थे कि सरकार अमरीकी नेतृत्व और एलन मस्क के सामने झुक रही है। लेकिन अब वे मस्क के मुद्दे के बड़े समर्थक बन गए हैं। राम माधव ने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि रातोंरात ऐसा क्या हो गया। राहुल गांधी को देश को इसका जवाब देना चाहिए।

UPA सरकार के कार्यकाल का भी किया जिक्र

स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर राम माधव ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि UPA सरकार के दौरान उसके नेताओं के नाम स्पेक्ट्रम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में सामने आए थे। उस समय स्पेक्ट्रम का मनमाने तरीके से आवंटन किया गया, जिससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है और यहां हर फैसला पारदर्शी तथा भेदभाव रहित तरीके से लिया जाएगा।

Updated on:
9 Oct 2026, 12:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर बड़ा विवाद, मुस्लिम दरगाह के पास दीया जलाने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी-अकाली दल को बताया पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ाने वाला, किसानों को ठगने का भी आरोप, भगवंत मान ने भी कसा तंज

हैदराबाद में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 कर्मचारियों की मौत; जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

शादियों के सीजन के बीच पटना में 2 बड़े होटलों का किचन सील, नकली पनीर मिलने पर हुई कार्रवाई