राष्ट्रीय

राम मंदिर उद्धाटन से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तोड़ी गईं राम समेत कई देवताओं की मूर्तियां

Ranchi news: झारखंड में बीते रात को कई अज्ञात लोगों ने मिलकर एक मंदिर में प्रभु राम समेत कई देवी - देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दी। जिसके बाद इलाके में तनाव व्यापत है। वहीं, पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Ranchi news

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले झारखंड से महौल बिगाड़ने का मामला सामने आया है। यहां के स्कूल के अंदर स्थित मंदिर में भगवान राम समेत कई देवी देवताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। घटना के बाद इलाके में हिंदू संगठनों के बीच गुस्सा व्यापत है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भगवान राम समेत कई देवी दवताओं की मूर्तियां खंडित

दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी स्कूल के अंदर स्थित में रविवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने भगवान राम और हनुमान जी समेत कई देवी देवाताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो वहां मूर्तियों को देखकर हैरान रह गए।

जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि जानकारी के बाद मौके पर पुलिस ने अज्ञात लोगों केखिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को बुलाकर कई सैपल भी कलेक्ट किए हैं। वहीं मंदिर के पुजारी का कहना है कि अगर ये चोरी की मामला होता तो आरोपी मूर्तियों को क्यों तोड़ते? मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
08 Jan 2024 08:58 pm
Published on:
08 Jan 2024 08:57 pm