राष्ट्रीय

गुजरात, झारखंड, बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला; कई जगह पथराव और आगजनी

रामनवमी के अवसर पर देशभर में कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान देश के कुछ राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा देखने को मिली। जुलूस पर अचानक से कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया और आगजनी-पथराव भी किया। इस घटना में लोग घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2022, 7:14 AM IST
Ram Navami processions attacked in Gujarat, Jharkhand, Bengal
Ram Navami processions attacked in Gujarat, Jharkhand, Bengal (PC: India TV)

रामनवमी के शुभ अवसर पर, देश के कई राज्यों से सांप्रदायिक झड़पों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। रामनवमी के अवसर पर निकाले गए शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान गुजरात, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक झड़प के मामले सामने आए हैं। ये झड़प गुजरात के हिम्मतनगर और आणंद में, मध्य प्रदेश के बड़वानी, झारखंड के लोहरदगा और पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा में देखने को मिली है।

गुजरात में जुलूस पर हमला-

साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के छपरिया क्षेत्र में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले की घटना सामने आई जिसमें कुछ पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि अचानक ही जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया गया जब पुलिस कोब घटना की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंची। स्थिति को अनियंत्रित देख पुलिस ने आँसू गैस के गोले बी दागे। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इस घटना में कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा के बीई कॉलेज के नजदीक से विश्व हिंदू परिषद ने राम नवमी के अवसर पर एक क्षोभ यात्रा निकाली थी। ये यात्रा हावड़ा घाट की तरफ जा रही थी लेकिन पीएम बस्ती इलाके के पास जैसे ही जुलूस पहुंचा इसपर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया।

झारखंड
रामनवमी के मौके पर झारखंड के लोहरदगा के हिरही-हेंदलासो-कुजरा गांव की सीमा पर राम नवमी का मेला लगा हुआ था। इस मेले में हिंसा और आगजनी की घटना सामने आई है। इस आगजनी में करीब 10 मोटरसाइकिल और पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि, यहाँ पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण है।

यह भी पढ़े - करौली हिंसा पर नहीं थमा बवाल, अब संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल को

Updated on:
11 Apr 2022, 7:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल