राष्ट्रीय

जेल पहुंचा राम रहीम, 15 अगस्त को मनाया था जन्मदिन, 6 साल में 7 बार मिला पैरोल

Ram-Rahim reached jail: साध्वी के रेप और पत्रकार के हत्या का आरोपी राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन था, जिसे बाबा ने अपने डेरे में अनुयायियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
2 min read
 Ram-Rahim reached jail again after 30 days celebrated birthday


साध्वी से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के आरोप में 20 -20 साल की दो सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज 30 दिन के पैरोल के बाद फिर से जेल चला गया। राम रहीम की आज 30 दिनों की पैरोल खत्म हो गई है। इसके बाद उसे हरियाणा की रोहतक पुलिस ने आज उत्तर प्रदेश के बागपत से भारी सुरक्षा बल के साथ वापस सुनारिया जेल ले गई है। बता दें कि बता दें कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने 20 जुलाई को बाबा को 30 दिनों की पैरोल मंजूर की थी, जिसके बाद राम रहीम बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरा हुआ था।

15 अगस्त को था राम रहीम का जन्मदिन

बता दें कि साध्वी के रेप और पत्रकार के हत्या का आरोपी राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन था, जिसे बाबा ने अपने डेरे में अनुयायियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया और अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा के साथ उसने पौधा रोपण भी किया। जिसके बाद आज उसेकड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज बरनावा आश्रम से रोहतक सुनारिया जेल ले जाया गया है। इस दौरान वहां स्थानीय पुलिस बल, एलआईयू और खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

राम रहीम पर मेहरबान खट्टर सरकार

बता दें कि हत्या और रेप के आरोपी राम रहीम पर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार काफी मेहरबान है। 6 साल के अंदर राम रहीम को अब तक 7 बार पैरोल मिल चुकी है। उसे सबसे पहले 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल दी गई थी। ये पैरोल उसे उसकी बीमार मां से मिलने के लिए दी गई। दूसरी बार 21 मई 2021 में एक बार फिर उसे उसकी बीमार मां से मिलने के लिए ही एक दिन की पैरोल दी गई। तीसरी बार डेरा प्रमुख राम रहीम को 2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की पैरोल दी गई, जब यूपी में विधानसभा चुनाव थे। चौथी बार जून 2022 में एक महीने के लिए बाबा को पैरोल दी गई।

पांचवी बार राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल दी गई, उस समय हरियाणा राज्य में उपचुनाव और पंचायत चुनाव थे। छठी बार 21 जनवरी 2023 में बाबा राम रहीम को फिर से 40 दिनों की पैरोल स्वीकार की गई, ये भी स्पेशल इसलिए रही, क्योंकि उस बीच उसके गुरु शाह सतनाम जयंती थी और उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने थे। अब सातवीं बार गुरमीत राम रहीम को 20 जुलाई को 30 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी, ये भी स्पेशल रही, क्योंकि इस बीच 15 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम का जन्मदिन था।

अब ये संयोग कहे या प्रयोग जब भी चुनाव आ रहा है या कोई बड़ी घटना सामने आ रही है राम-रहीम को पैरोल मिल जाता है। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए ये कहना कि अगले एक दो महीने में उसे फिर से पैरोल मिल जाएगा, गलत नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: टमाटर के बाद अब प्याज ने बढ़ाई आम आदमी की मुश्किलें, दाम कंट्रोल करने के लिए सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Published on:
20 Aug 2023 07:30 pm