राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन बोलीं- क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार BJP से ऑर्डर लेते हैं?

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर रंजीत रंजन ने पूछा, क्या CEC ज्ञानेश कुमार BJP से ऑर्डर लेते हैं? गहलोत और मनोज झा ने भी चुनाव आयोग पर साधा निशाना।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
Ranjit
रंजीत रंजन कांग्रेस सांसद (फोटो- ANI)

Congress Protest on SIR: INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग पूरे देश के लिए है। सबसे पहला प्रश्न तो यह उठता है कि देश के विपक्ष नेता बोल रहे हैं कि उन्हें चुनाव आयोग से मिलना है। 300 सांसद उससे मिलने जा रहे हैं, तो ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ कि चुनाव आयोग निर्देश जो रूलिंग पार्टी है, उससे ले रहा हो। यही तो हमारा गर्व था कि चुनाव आयोग सबकी सुनता है। दूसरी बात कि जब खुलेआम इतने सारे प्रश्नों के उत्तर हम मांग रहे हैं, तो इसका जवाब चुनाव आयोग ना देकर सरकार क्यों दे रही है?

उन्होंने कहा कि हम तो शांतिपूर्वक आपसे मिलने जा रहे थे। आप ये कह सकते थे कि 300 सांसद आपके चेंबर में नहीं घुस पाएंगे, इतना बड़ा हॉल नहीं है। तब हम बिल्डिंग के बाहर होते। अगर चुनाव आयोग के दाल में तिनका नहीं होता, चोरी नहीं की होती, वोटर को धोखा नहीं दिया होता तो वो 300 सांसदों के सामने सीना तान के खड़े होते। आपके दिल में चोर है और यहीं से मालूम चलता है कि आप सिर्फ सरकार के पपट बन गए हैं, आप चुनाव आयोग नहीं हैं।

ज्ञानेश कुमार मामले को आसानी से सुलझा सकते थे: अशोक गहलोत

INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि करीब 300 सांसद जा रहे थे, चुनाव आयोग तैयार नहीं था। एनेक्सी एक सुरक्षित जगह है। सोचिए अगर तीनों कमिश्नर वहां बैठे होते, तो वे मामले को सुलझा सकते थे। यह चुनाव आयोग के लिए चीजो को साफ करने का मौका था, लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को गिरफ्तार किया, फिर FIR दर्ज की गई। ये सब बातें गलत दिशा में जा रही हैं। लोकतंत्र को लेकर सभी को चिंता होनी चाहिए। PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि सैकड़ों जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं; उन्हें बयान देना चाहिए था। स्थिति गंभीर है।

ज्ञानेश कुमार को इतना अहंकार कहां से आता है? मनोज झा

राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं के चुनाव आयोग के दफ्तर के पास विरोध प्रदर्शन करने पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि साक्ष्य और सबूतों के आलोक में राहुल गांधी ने जो कहा या बाकी सांसद और आम जनता कुछ अलग कह सकती है क्या? ज्ञानेश कुमार को इतना अहंकार कहां से आता है? वे जो इम्यूनिटी मिली है वहां से आता है, क्यों मिली? ताकि आप सरकार दीजिए। कभी-कभी संकेत में संदेश होता और वो संदेश चला गया।

Updated on:
07 Oct 2026 01:52 pm
Published on:
07 Oct 2026 01:52 pm