राष्ट्रीय

राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, 4 साल में 9वीं बार आया जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim Singh: डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। इस बार वह 50 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा। इससे पहले उसे बीते साल नवंबर महीने में 21 दिनों के लिए जेल से रिहा किया गया था।
2 min read
Gurmeet Ram Rahim Singh

कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने और हत्या के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। राम रहीम इस बार 50 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा। बता दें चार सालों में उसे 9वीं बार पैरोल पे रिहा किया गया है। राम रहीम सिंह पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा। इससे पहले उसे बीते साल नवंबर में 21 दिनों की पैरोल मिली थी।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

1. 24 अक्टूबर 2020- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल

2. 21 मई 2021- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल

3. 7 फरवरी 2022- 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था

4. जून 2022- 30 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया

5. अक्टूबर 2022- 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम

6. 21 जनवरी - डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती के लिए 40 दिनों की पैरोल मिली

7. 20 जुलाई 2023- 30 दिनों की पैरोल को मिली मंजूरी

8. 20 नवंबर 2023- 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा
9.19 जनवरी 2024- अब 50 दिनों के लिए किया गया रिहा


राम रहीम पर मेहरबानी से उठ रहे सवाल

राम रहीम पर सरकार की मेहरबानी से सवाल उठ रहे हैं। बाबा के जेल से बाहर आने की खबर से उसके चाहने वालों में तो खुशी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस फैसले पर सवाल खड़ा रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2022 में जब राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिली थी, तब भी खूब हंगामा हुआ था। उस समय पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव थे। लोगों का कहना था चुनावी फायदे के लिए बाबा को जेल से बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन से कल ईडी करेगी पूछताछ, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

Updated on:
19 Jan 2024 03:37 pm
Published on:
19 Jan 2024 03:36 pm