राष्ट्रीय

Simi Garewal ने अपने पूर्व प्रेमी Ratan Tata को दी ऐसे विदाई, तुम्हारा चले जाना, सहन करना बहुत कठिन है… अलविदा मेरे दोस्त

Rata Tata: कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों के अलावा एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 10:36 AM IST
Feature image

Ratan Tata की मौत की खबर से सभी तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने काम, बदलाव की नई सोच और अच्छे व्यक्तित्व से करोड़ो लोगों के दिल में जगह बनाई। उनकी मृत्यु की खबर के बाद से ही सभी शोक मना रहे है और एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी बीच उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल को उनकी मौत का गहरा सदमा लगा है। वह उनके निधन से टूट गई हैं। अभिनेत्री ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

10 अक्टूबर की रात को हुआ निधन

कुछ समय पहले ही रतन टाटा के बीमार होने के रूमर्स इंटरनेट पर फैल गए थे लेकिन उन्होंने दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी उम्र से संबंधित स्थितियों के कारण यह सिर्फ एक रेग्यूलर मेडिकल जांच थी। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना न फैलाने की भी अपील की थी। लेकिन 10 अक्टूबर, 2024 को उनके निधन की खबर मिली। 86 साल की उम्र में रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत सीरियस थी और वह आईसीयू में थे।

रिश्ते का किया खुलासा

सिमी गरेवाल दिग्गज अभिनेत्री है। उन्होंने 2011 में दिए एक इंटरव्यू में रतन टाटा और अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात की थी। उन्होंने बताया था ‘उनका और रतन का रिश्ता बहुत पुराना है।' उन्होंने रतन को ‘परफेक्ट जेंटलमैन’ कहा और कहा, ‘वह परफेक्ट हैं, उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर है, वह विनम्र हैं और परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा।

सालों रही दोस्ती

सिमी गरेवाल और रतन टाटा के बीच काफी अच्छा रिश्ता था लेकिन दोनों का रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। दोनों ने शादी करने का सोचा था पर किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। बाद में, सिमी ने दिल्ली में जन्मे चुन्नामल वंश के कुलीन रवि मोहन से शादी कर ली। 1979 में वे अलग हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी रतन टाटा के साथ उनकी दोस्ती सालों तक रही।

Updated on:
10 Oct 2024, 10:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
karnataka: 2 महीने बाद बनने वाली थी मां, बच्चे को गोद में लेने से पहले ही डेंगू ने छीन ली महिला पुलिसकर्मी की जिंदगी

छह सैंपल में से एक में मिला था PAH, बिसलेरी ने दोबारा जांच और FSSAI के स्पष्टीकरण पर क्या कहा?

Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

कार्तिगई दीपम विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने विजय सरकार से कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें, हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ें

मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार