राष्ट्रीय

राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर, दिल्ली की सड़कों पर तमाशा करना विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे झूठ बोलने में माहिर हैं। राष्ट्रपति को इस विवाद से दूर रखा जाना चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Oct 10, 2026
India GDP Growth
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद (फोटो- IANS)

Ravi Shankar Prasad Rahul Gandhi : पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे झूठ बोलने में माहिर हैं। राष्ट्रपति को इस विवाद से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दावे गलत हैं और कांग्रेस पार्टी भी उनका खंडन कर चुकी है।

रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे 'वोट चोरी' के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार चुनाव में हार रहा है, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में हंगामा खड़ा करता है। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ममता बनर्जी की करीब 1.25 लाख वोटों से हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद क्षेत्र में भी विपक्ष को करीब 70 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि वहां मुस्लिम आबादी 70 प्रतिशत है। उन्होंने असम में लोकसभा उपचुनाव में डेढ़ लाख वोटों से हार का भी उल्लेख किया।

'जनता का भरोसा जीतने पर ध्यान दें राहुल गांधी'

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करने और जनता का विश्वास दोबारा हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर बैठकर जिस तरह का तमाशा किया जाता है, वह विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर भी दिया बयान

दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है। क्या दिल्ली के लोगों को अव्यवस्था के बीच छोड़ दिया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि ऐसा करना सही नहीं है।

Updated on:
10 Oct 2026 10:55 am
Published on:
10 Oct 2026 10:53 am
Also Read
View All
चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में; केजरीवाल बोले- देश में तानाशाही

CJP Protest: विमान में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, यात्री का सवाल, ‘आखिर जनता को क्यों भुगतनी पड़े परेशानी?’

CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग, आप नेता बोले- सरकार ने लगाया अघोषित आपातकाल

आप किससे बात करते हैं, कहां जाते हैं, सब बिक रहा था! मुंबई में कॉल रिकॉर्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिसकर्मी समेत 9 लोग गिरफ्तार

Video: ड्रोन से निगरानी, दिल्ली की सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स और जगह-जगह बैरिकेडिंग