10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में; केजरीवाल बोले- देश में तानाशाही

Manish Sisodia Detained in Chandigarh : चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में ले लिया।
2 min read
Google source verification
Manish Sisodia

Manish Sisodia (Photo-ANI)

Manish Sisodia Detained in Chandigarh : चंडीगढ़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश में तानाशाही होने का आरोप लगाया।

यह आपातकाल से भी बदतर स्थिति

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश में मौजूदा स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पूरी तरह तानाशाही चल रही है। केजरीवाल ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य लोगों को विमान से हिरासत में लिए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उड़ान से ही लोगों को हिरासत में लेना सरकार के डर के अभूतपूर्व स्तर को दर्शाता है।

वोट चोरी से जीते चुनाव, अब लोकतंत्र को कुचलने में जुटे

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को पता है कि उन्होंने चुनाव में वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की है। इसी वजह से वे अपने फर्जीवाड़े को बचाने के लिए लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलने पर आमादा हैं। आप संयोजक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी को भी सत्ता से जाना चाहिए।

चुनाव आयोग के मुद्दे पर बढ़ा राजनीतिक टकराव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी मुद्दे पर पंजाब में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से मनीष सिसोदिया समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग