10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग, आप नेता बोले- सरकार ने लगाया अघोषित आपातकाल

CJP Prorest: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर लगी पाबंदियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। गोपाल राय और हरपाल सिंह चीमा ने अघोषित आपातकाल का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और SIR रद्द करने की मांग की।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 10, 2026

CJP Prorest

गोपाल राय और हरपाल सिंह चीमा। फोटो-ians

CJP Protest: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग दोहराई। AAP नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। AAP नेतागोपाल राय ने कहा कि देश में 2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमारके खिलाफ आंदोलन चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या के विरोध में विपक्षी दल, छात्र संगठन और नागरिक देशभर में आवाज उठा रहे हैं।

गोपाल राय के मुताबिक, सरकार CEC के इस्तीफे और SIR को रद्द करने की मांग पर कार्रवाई करने के बजाय अघोषित आपातकाल लागू कर चुकी है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार उन्हें बचाने में जुटी है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

गोपाल राय ने कहा कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि छात्र और युवाओं का आंदोलन जंतर-मंतर तक पहुंचेगा। AAP नेता के मुताबिक, जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और SIR को रद्द नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

हरपाल सिंह चीमा बोले- गरीबों के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमाने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने गरीबों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए बड़ा संघर्ष किया था। चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल गरीबों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब जनता के सामने आ चुका है और CJP पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है।

हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

मेट्रो स्टेशन बंद करने और सुरक्षा बलों की तैनाती पर सवाल

हरपाल सिंह चीमा ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में लोगों के पहुंचने पर रोक लगाने के लिए ट्रेन और कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए तथा बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया।

चीमा ने इन परिस्थितियों को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। उन्होंने सवाल किया कि BJP मुख्य चुनाव आयुक्त को क्यों बचा रही है। साथ ही, उन्होंने BJP पर 'वोट चोरी' के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी का दोहरा रवैया जनता के सामने उजागर हो गया है।

चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ जल्द ही बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह एक नागरिक के तौर पर इसमें शामिल होने के लिए जाएंगे। AAP नेताओं ने स्पष्ट किया कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और SIR को रद्द करने की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग