राष्ट्रीय

RBI MPC Meeting: आरबीआई गवर्नर ने सुनाए एमपीसी बैठक में लिए गए फैसले, जानिए नई रेपो रेट

RBI MPC Meeting 2024: गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश की महंगाई को कंट्रोल करने समेत रिजर्व बैंक की रेपो रेट (Rapo Rate) तक कई अहम फैसले लिए गए।
2 min read
Feature image

RBI MPC Meeting 2024: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने 6 अगस्त से शुरू हुए MPC बैठक के फैसलों का ऐलान कर दिया है। इस बैठक में महंगाई को कंट्रोल करने के साथ मनी फ्लो को बढ़ाने के लिए रेपो रेट (Repo Rate) समेत कई फैसले लिए गए हैं। हालांकि कर्ज सस्ता होने और ईएमआई का बोझ कम होने का इंतजार कर रहे लोगों को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। रिजर्व बैंक ने रिकॉर्ड 9 वीं बैठक में भी रेपो रेट को कम नहीं किया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज गुरुवार को बताया कि केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने एक बार फिर से रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है। RBI ने आखिरी बार पिछले साल फरवरी में रेपो रेट में बदलाव किया था। तब रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया गया था। यानी डेढ़ साल से ब्याज दरें वहीं पर स्थिर हैं।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया अपडेट

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक के लिए महंगाई अभी भी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। यही कारण है कि मौद्रिक नीति समिति ने एक बार फिर से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला लिया। वहीं ब्याज दरों को कम करने के लिए रिजर्व बैंक अभी और इंतजार करने के पक्ष में है। आरबीआई की अगस्त MPC बैठक 6 अगस्त को शुरू हुई थी और आज संपन्न हुई। इसके बाद RBI गवर्नर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

Finance Minister Nirmala Sitharaman

Budget पेश होने के बाद पहली बैठक

रिजर्व बैंक की वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश होने के बाद पहली बैठक थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया था। 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति ही नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट पर फैसला लेती है। MCP की लगातार 9वीं ऐसी बैठक रही, इसमें रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया।

Also Read
View All
विदेश नीति पर जेबी माथर का केंद्र पर निशाना, बोलीं- अमेरिका के सामने स्पष्ट नहीं भारत का रुख

RG Kar Case: आरजी कर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर हमला, पुलिस सुरक्षा में कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने फेंके अंडे

‘नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद पर भड़क उठी बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल, जानें पूरा मामला

Independence Day 2026: रेलवे नेटवर्क को लेकर हाई अलर्ट! ISI समर्थित मॉड्यूल की साजिश पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

‘मेरा बच्चा बीमार है’ फ्लाइट कैंसिल हुई तो भड़की महिला, एयरपोर्ट लाउंज में जमकर किया हंगामा; वीडियो वायरल