राष्ट्रीय

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी का हिस्सा रहेंगे ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा

Republic Day 2022: 26 जनवरी की परेड में हरियाणा की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हरियाणा की झांकी में टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति भी दिखाई देगी

2 min read
Jan 25, 2022
Neeraj Chopra

भारत को टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में ऐतिहासिक कामयाबी दिलाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के सम्मान में हरियाणा सरकार ने अहम फैसला किया है। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। यह दूसरा मौका था जब भारत को किसी व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। वहीं 100 साल बाद भारत को एथलेटिक्स में मेडल हासिल हुआ। इस जीत के बाद ही नीरज चोपड़ा रातों-रात स्टार बन गए।

वैसे तो हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ी ओलिंपिक में मेडल हासिल कर चुके हैं हालांकि यह पहला मौका है जब कोई खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा। इसी वजह से अब हरियाणा नीरज चोपड़ा को 26 जनवरी के परेड के लिए बनाए जाने वाली खास झांकी में शामिल करने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने ट्विटर पर की।

मुख्य आकर्षण होंगे नीरज:
डीपीआर हरियाणा ने ट्वीट किया, '26 जनवरी की परेड में इस बार हरियाणा की झांकी शामिल होगी। 10 ओलंपियन झांकी का हिस्सा होंगे. नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति इसका मुख्य आकर्षण होगी। आज दिल्ली में आधिकारिक तौर पर झांकी का परिचय कराया जाएगा। यह झांकी सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई है।'

यह भी पढ़ें-Delhi Metro: गणतंत्र दिवस पर इन रूटों पर नहीं कर सकेंगे सफर, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

नीरज चोपड़ा ने यूएसए में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है क्योंकि वह आगे के व्यस्त सीजन की तैयारी कर रहे हैं। नीरज विश्व चैम्पियनशिप, डायमंड लीग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके अलावा नीरज 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में अपने खिताब की रक्षा करने की कोशिश करेंगे। झांकियां नई दिल्ली के लाल किले तक जाएंगी और वहां सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें-Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड में होंगी 25 झांकियां, ले.जनरल विजय कुमार संभालेंगे परेड की कमांड

Updated on:
26 Jan 2022 07:12 am
Published on:
25 Jan 2022 09:36 pm
Also Read
View All