9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थर्र-थर्र कांपेगा दुश्मन! भारत ने किया महाविनाशक मिसाइल का परीक्षण; 12 हजार किमी तक मार करने में सक्षम

India Intercontinental Ballistic Missile Test: 12,000 किमी तक मार करने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का भारत ने सफल परीक्षण किया है। इतनी दूर तक मार करने में सक्षम मिसाइलें अभी सिर्फ अमरीका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के ही पास हैं।

1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 10, 2026

India ICBM Test

तेज रोशनी से नहाया आसमान, भारत ने किया नई आइसीबीएम का परीक्षण (इमेज सोर्स: Terror Alerts एक्स यूजर)

India Agni Series Missile Test: भारत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आइसीबीएम) क्षमता रखने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। शुक्रवार शाम को डीआरडीओ ने ओडिशा के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्रि सीरीज की इस नई आइसीबीएम का परीक्षण किया। लांच होने के बाद आसमान में मिसाइल की तेज रोशनी बांग्लादेश तक दिखाई दी। डीआरडीओ ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह अग्रि-6 मिसाइल थी।

शनिवार को डीआरडीओ ने एक्स के जरिए जानकारी दी कि एमआइआरवी तकनीक से लैस इस मिसाइल का कई वारहेड के साथ परीक्षण किया गया। यह इन वारहेड के अलग-अलग टारगेट थे। बताया जा रहा है कि कई परमाणु वारहेड ले जाने की सक्षम इस मिसाइल की रेंज 12,000 किमी तक है। इतनी दूर तक मार करने में सक्षम मिसाइलें अभी सिर्फ अमरीका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के ही पास हैं। इस मिसाइल की जद में दुनिया का हर कोना आ सकता है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही डीआरडीओ के चेयरमैन समीर वी कामत ने अग्रि-6 मिसाइल को लेकर कहा था कि सरकार जैसे ही अनुमति देती है, हम आगे बढऩे के लिए तैयार हैं।

एमआइआरवी तकनीक से लैस

यह मिसाइल एक साथ कई वारहेड ले जाने में सक्षम है। इसे किसी भी देश के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल है। इसकी स्पीड आवाज की गति से पांच गुना तक ज्यादा हो सकती है। चीन की आइसीबीएम डीएफ-41 के मुकाबले भारत की यह मिसाइल रणनीतिक रूप से बेहद अहम और ताकतवर है। जो आसमान में अपना रास्ता भी बदल सकती है। बताते चले कि भारत ने इस मिसाइल के टेस्ट को लेकर 3500 किलोमीटर का नोटम जारी किया था।

दुनिया की टॉप आइसीबीएम मिसाइलें-

देशमिसाइलरेंज
रूसआरएस-28 सर्मेट, आर-29 आरएमयू 2.1 लेनर12,000 किमी
अमेरिकाएलजीएम-30जी मिनटमेन-3, एलजीएम-35 सेंटीनल12,000 किमी
चीनडीएफ-4112,000 से 15,000 किमी
उत्तर कोरियाह्वासोंग-15, ह्वासोंग-1812,000 से 15,000 किमी