9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभेन्दु अधिकारी के सीएम बनते ही ममता बनर्जी की विपक्ष से अपील, कहा-BJP से मुकाबले के लिए संयुक्त मंच बनाएं

West Bengal Politics: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया, वहीं शुभेन्दु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee calls for opposition unity against the BJP in West Bengal after Suvendu Adhikari took oath as Chief Minister, intensifying the state's political battle.

TMC प्रमुख ममता बनर्जी (File Photo/ANI)

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेन्दु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ अब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने विपक्ष को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार को उन्होंने राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों से संयुक्त मंच बनाने की अपील की, ताकि भाजपा का संगठित तरीके से मुकाबला किया जा सके।

इस दौरान ममता बनर्जी ने विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े छात्र संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं से भी भाजपा विरोधी ताकतों को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है, तो वह बातचीत के लिए तैयार हैं।

रविंद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की जयंती के अवसर पर कालीघाट स्थित अपने आवास के बाहर आयोजित एक छोटी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'यह सोचने का समय नहीं है, दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है। हमारी पहली दुश्मन भाजपा है।'

TMC कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ स्थानों पर हिंसा और दबाव की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रताड़ना की राजनीति नहीं होने दी।

कोलकाता पुलिस ने TMC नेताओं को किया अनफॉलो

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक स्तर पर सोशल मीडिया गतिविधियों में भी बदलाव देखने को मिला है। कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ अन्य नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस ने अब नरेंद्र मोदी, अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट्स को फॉलो करना शुरू कर दिया है।

ममता बनर्जी ने भी 'एक्स' बायो बदला

वहीं, सत्ता परिवर्तन के बाद नेताओं के सोशल मीडिया प्रोफाइल में भी बदलाव देखा गया। ममता बनर्जी ने अपने एक्स बायो में खुद को 'पश्चिम बंगाल की 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री' बताया है, साथ ही तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर भी उल्लेख भी किया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद शुभेन्दु अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में 'पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री' लिखकर अपडेट किया।