9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, BJP ऑफिस समेत सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Delhi Police Alert: दिल्ली में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद BJP कार्यालय और DDU मार्ग स्थित सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग यूनिट्स हाई अलर्ट पर हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi police

दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर- IANS)

Delhi terror Alert: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में BJP ऑफिस और उसके आस-पास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय एजेंसियों को शक है कि आतंकी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (DDU) पर स्थिति इमारतों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, फायरिंग या IED के जरिए निशाना बना सकते हैं। फिलहाल किसी भी खतरे को टालने और निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

ANI सूत्रों के मुताबिक, 'दिल्ली राज्य भाजपा कार्यालय और डीडीयू मार्ग स्थित सरकारी कार्यालयों पर आतंकवादी हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

जवानों की तैनाती बढ़ाई गई

दिल्ली में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग की जा रही है।

बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में लावारिस वस्तुओं और खड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।