25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’24 घंटे में दूसरा बड़ा झटका’: कोहिनूर मजूमदार के बाद अब रिजु दत्ता पर गिरी ममता की गाज

TMC Spokesperson Suspended: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन के कथित उल्लंघन के आरोप में पार्टी प्रवक्ता रिजु दत्ता को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Suspended TMC leader Riju Dutta apologizes to IPS officer Ajay Pal Sharma over controversial remarks made during the West Bengal election controversy.

TMC से निलंबित रिजू दत्ता (Photo Credit-'X')

TMC Suspends Riju Dutta: पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार ममता बनर्जी अनुशासन के ​कथित उल्लंघन के आरोप में पार्टी प्रवक्ता रिजु दत्ता को तृणमूल कांग्रेस से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। टीएमसी की कार्रवाई के बाद रिजु दत्ता ने कहा कि उन्हें सच बोलने के लिए दंडित किया गया है। उन्होंने अपने संबंध में पार्टी नोटिस के आधार पर सवाल उठाए है। बता दें कि बीते 24 घंटे में पार्टी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। रिजु दत्ता से पहले तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी नेता कोहिनूर मजूमदार को पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से झूठे, मानहानिकारक और पूर्वाग्रही बयान देने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आपको बता दें कि टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश के 'सिंघम' आईपीएस अजय पाल शर्मा को ऑन कैमरा धमकी दी थी।

सच बोलने की चुकानी पड़ रही है कीमत

एक्स पर एक पोस्ट में रिजु दत्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें 13 साल की सेवा के बाद निलंबित कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि वे प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति हासिल करते आए हैं, न कि राजनीतिक वंश के आधार पर। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सच बोलने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। दत्ता ने सोशल मी​डिया पर लिखा, 'अपनी जवानी के 13 साल एआईटीसी अधिकारी के रूप में बिताने के बाद खुद को साबित करने के लिए अथक परिश्रम करने के बाद अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पदोन्नति पाने के बाद मेरी प्यारी पार्टी ने मुझे 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है! क्यों? क्योंकि मैंने सच बोला।'

टीएमसी ने लगाया ये आरोप

निलंबन के आधार को चुनौती देते हुए दत्ता ने कहा कि अनुशासनात्मक समिति के नोटिस में कहा गया है कि वह समिति के समक्ष पेश होने में विफल रहे थे। उन्होंने कहा कि निलंबन नोटिस में कहा गया है कि मैं अनुशासनात्मक समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ, जबकि निर्धारित समय के भीतर मैंने 9 मई 2026 को सुबह 11:27 बजे पार्टी मुख्यालय (तृणमूल भवन) में अपना जवाब दाखिल कर दिया था। संभवतः मेरा जवाब पढ़ने से पहले ही नोटिस टाइप कर दिया गया था। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का धन्यवाद! मैं वादा करता हूँ कि मैं वापस आऊंगा!! जल्द ही मिलते हैं।

शुभेन्दु अधिकारी को लेकर दिया था बयान

आपको बता दें कि रिजु दत्ता हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए थे। उसमें उन्होंने कथित तौर पर शुभेन्दु अधिकारी के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बयान दबाव में दिए गए थे, हालांकि इस संबंध में भाजपा या अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। रिजु दत्ता ने सोशल मीडिया पर चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए भाजपा के कदमों की तारीफ की थी, जो पार्टी को रास नहीं आई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दत्ता के खिलाफ टीएमसी ने यह कार्रवाई की है।