राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

Republic Day parade Chief guest भारत के गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

less than 1 minute read
abdel_fattah_el_sisi.jpg
गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

Egyptian President Abdel Fattah El - Sisi arrives in Delhi मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। 2015 के बाद से यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। सूत्रों ने कहा कि उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। यह पहली बार है कि मिस्र के किसी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। 2022-23 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को 'अतिथि देश' के रूप में भी आमंत्रित किया गया है।

मिस्र के राष्ट्रपति की यह तीसरी यात्रा

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इससे पहले अक्टूबर 2015 में तीसरे भारत अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और सितंबर 2016 में राजकीय यात्रा पर भारत का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई मुद्दों पर करेंगे वार्ता मिस्र राष्ट्रपति

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

भारतीय कारोबारी से वार्ता करेंगे मिस्र के राष्ट्रपति

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। सिसी अपनी यात्रा के दौरान एक कारोबारी कार्यक्रम में भारतीय कारोबारी समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

Updated on:
24 Jan 2023 06:19 pm
Published on:
24 Jan 2023 06:14 pm
Also Read
View All
Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद