Republic Day parade भारतीय नागरिकों के लिए गर्व करने की बात है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार स्वदेशी फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। 21 तोपों की सलामी क्या होती है जानें? और गणतंत्र दिवस परेड नया क्या रहा वह भी जानें।
Republic Day 2023 21-gun salute भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि, 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में स्वदेशी व आधुनिक हथियारों की बेहतरीन झलक देखने को मिली। परंपरा के अनुसार सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। यह पहली बार है जब 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई। अभी तक पुरानी 25 पाउंडर बंदूक से 21 तोपों की सलामी दी जाती थी। यह नया बदलाव रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भारतीय 'आत्मनिर्भरता' को प्रदर्शित करती है। 21 तोपों की सलामी क्या होती है? इस सलामी की आवाज राष्ट्रगान की पूरी 52-सेकंड के समय को कवर करने के लिए हर 2.25 सेकंड पर तीन राउंड में सात तोपें दागी जाती हैं। और इसे 21 तोपों की सलामी कहा जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26 जनवरी को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व किया। गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी रहे। बेहद खास बात यह थी कि, मिस्र की सैनिक टुकड़ी ने कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी की अगुवाई में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च किया।
21 तोपों की सलामी क्या है जानें?
भारत में 21 तोपों की सलामी भारत के पहले राष्ट्रपति के साथ शुरू हो गया था। भारत में 21 तोपों की सलामी अंतरराष्ट्रीय मानदंड बन गया। साल 1971 के बाद, 21 तोपों की सलामी हमारे राष्ट्रपति और अतिथि राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। अब जब भी कोई नया राष्ट्रपति शपथ लेते है तो उनके सम्मान में 21 तोपों की सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे अहम मौकों पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। आठ तोपों होती हैं, जिनमें सात तोपों से हर तोप 3 गोले फायर करते हैं। गोले खास किस्म के होते हैं। इसमें सिर्फ धुआं और आवाज होता है।
लगभग 10.30 पर शुरू हुई गणतंत्र दिवस परेड
गणतंत्र दिवस परेड लगभग 10.30 पर शुरू हुई। गणतंत्र दिवस परेड, देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण रही। जिसने देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक 'न्यू इंडिया' के उद्भव को प्रदर्शन किया।
मिस्र की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मोहा मन
गणतंत्र दिवस परेड इस बार मिस्र की सैन्य टुकड़ी कर्तव्य पथ से कदमताल किया। मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड भी मार्च में मौजूद था। मिस्र के मार्चिंग दल में कुल 144 सैनिक शामिल थे। ये सभी मिस्र के सशस्त्र बलों की मुख्य शाखाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मिस्र की सैनिक टुकड़ी का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया।
राष्ट्रपति की सलामी से शुरू हुई गणतंत्र दिवस परेड
परेड समारोह की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ हुई। इसके बाद परेड की शुरूआत राष्ट्रपति की सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभाल रहे थे। मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड थे।
परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं की परेड
सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के गौरवशाली विजेता उनके पीछे-पीछे आए। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता शामिल हैं। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) बाना सिंह, 8 जेएके एलआई (सेवानिवृत्त), सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव, 18 ग्रेनेडियर्स (सेवानिवृत्त) और सूबेदार (मानद लेफ्टिनेंट) संजय कुमार, 13 जेएके राइफल्स और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पीठावाला (सेवानिवृत्त), जीप पर डिप्टी परेड कमांडर के पीछे कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) थे।
परम वीर चक्र क्या है जानें
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परम वीर चक्र, शत्रु के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। जबकि अशोक चक्र, वीरता और इसके अलावा, दुश्मन के सामने आत्म-बलिदान के समान कार्यों को सम्मान देने के लिए प्रदान किया जाता है।