राष्ट्रीय

आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के विरोध में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के बीच दिल्ली पुलिस और RAF ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
2 min read
Aug 21, 2026
Jantar Mantar Protest news
जंतर-मंतर प्रदर्शन(फोटो-ANI)

Jantar Mantar Protest: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को जाति आधारित आरक्षण के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे थे। वहीं, पुलिस की ओर से लगातार जंतर-मंतर खाली करने की अपील की गई। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग पार कर निर्धारित प्रदर्शन क्षेत्र की ओर पहुंचने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी।

हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे सैकड़ों लोग

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। इनमें आरक्षण के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग से जुड़े मैसेज लिखे थे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने 'आरक्षण गरीब को मिले, जाति को नहीं', 'राष्ट्र की आवाज को सुनना होगा' और 'भारत में आर्थिक आधार पर आरक्षण करना होगा' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अपनी मांगें उठाईं।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की

प्रदर्शनकारियों के सुबह से जंतर-मंतर पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग की थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित धरना स्थल तक जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे। बाद में कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन क्षेत्र तक पहुंच गए। शाम तक वहां भीड़ बढ़ती गई और प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील लगातार की जाती रही। इसके बाद पुलिस और RAF ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

आयोजकों का दावा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

प्रदर्शन के आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग सुबह से ही मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Updated on:
21 Aug 2026 09:29 pm
Published on:
21 Aug 2026 09:21 pm
Also Read
View All
PM मोदी का ग्लोबल विजन- अर्थव्यवस्था से सीमा सुरक्षा तक, भारत को और ताकतवर बनाने का संकल्प

Delhi News: बातचीत से सुलझाने आए थे घरेलू विवाद का मामला, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की घर में पीट-पीटकर हत्या

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप, ‘भर्ती प्रक्रिया सुधार यात्रा’ शुरू करने का भी ऐलान

‘जैसी भाषा बोलेंगे वैसा ही जवाब मिलेगा, मैं किसी के बचाव में नहीं खड़ी’, जीतन राम मांझी पर फिर भड़कीं रोहिणी आचार्य