राष्ट्रीय

खाना वहीं पड़ा था, डॉक्युमेंट्स और सामान भी वहीं थे , लेकिन… रिसॉर्ट के स्टाफ ने बताया कैसे गायब हुई अपने कमरे से अंकिता

Ankita Bhandari Murder case: अंकिता की हत्या से जुड़े मामले में रिज़ॉर्ट के स्टाफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि कैसे अंकित अपने कमरे से गायब हुई और फिर कैसे स्टाफ ने उसे ढूँढना शुरू किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2022, 8:41 AM IST
Resort staffer Manveer Chauhan on Ankita Bhandari Murder case
Resort staffer Manveer Chauhan on Ankita Bhandari Murder case

अंकित भंडारी की हत्या को लेकर पूरे उत्तराखंड में आक्रोश है। इस हत्या से गुस्साये लोगों ने रिज़ॉर्ट को आग के हवाले तक कर दिया। बीजेपी ने भी एक्शन लेते हुए आरोपी पुलकित आर्या के भाई और पिता को पार्टी से निकाल दिया है। अब इस मामले में रिज़ॉर्ट के एक स्टाफ ने बताया है कि कैसे अंकिता अपने रूम से गायब थीं और सभी ने उसे ढूँढना शुरू किया था।

रिज़ॉर्ट में काम करने वाले मनवीर चौहान ने आज मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे अचानक से अंकित अपने कमरे से गायब मिली थीं। मनवीर चौहान ने कहा, "8:00- 8:30 बजे के करीब मुझे अंकित आर्या कीकॉल आती है कि हम 4 लोगों का खाना लगा दो। मैंने कहा ठीक है। इसके बाद वो 10:45 के करीब मेरे पास आते हैं और खाना लगाने को कहते हैं। मैंने उनका खाना लगा दिया। इसके बाद मैडम का खाना अंकित ने आकर कहा कि मुझे दो मैं देकर देता हूँ। मैंने कहा तुम क्यों दोगे खाना सर्विस स्टाफ है वो दे देगा। पर उसने कहा कि कोई न मैं दे दूंगा। इन सबके बाद सब सोने चले गए।"

रिज़ॉर्ट के स्टाफ ने बताया कि "मैं सुबह उठा तो सुना की मैडम अपने रूम में नहीं है। मैं रूम में गया तो देखा कि मैडम का खाना वहीं पड़ा है, उनका बैग भी वही है और डॉक्युमेंट्स भी वहीं पड़े हैं। पर मैडम रूम में नहीं थीं। तब ये अफवाह फैलने लगी कि वो भाग गई। तब ये सवाल उठा कि यदि भागेगी तो कम से कम अपने पैसे तो ले जाती सब वहीं पड़ा है। ये सब सोचकर पूरे स्टाफ ने उन्हें ढूँढना शुरू कर दिया था।"

Updated on:
25 Sep 2022, 8:41 AM IST
Published on: