राष्ट्रीय

RG Kar rape Case: Sanjay Roy को जेल में हाड़तोड़ मेहनत के लिए 105 रुपये मिलेगा रोजाना, जानिए क्या होगी उसकी दिनचर्या

RG Kar rape Case: बलात्कार और हत्या के दोषी संजय रॉय को अब जेल की कोठरी में टहलने और व्यायाम करने की अनुमति दी गई है। अब उसे कठोर श्रम करना होगा इस श्रम के बदले उसे 105 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दी जाएगी।
2 min read
Feature image

RG Kar rape Case: कोलकाता डॉक्‍टर रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय को बीते सोमवार उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अब वह पूरी ज‍िंदगी जेल की सलाखों के पीछे रहेगा। जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार उसे ऐसे-ऐसे काम द‍िए जाएंगे, ज‍िसकी उसने कभी कल्‍पना भी न की होगी। यह सब देखकर डॉक्‍टर बिट‍िया के माता-पिता को सकून जरूर मिलेगा। बताया जा रहा है की बलात्कार और हत्या के दोषी संजय रॉय को प्रेसीडेंसी सेंट्रल जेल परिसर में "कठोर श्रम" करना होगा और उसे 105 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी।

मृत्युदंड की उठ रही मांग

20 जनवरी 2025 सोमवार को सियालदह अदालत ने संजय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि राज्य सरकार मृत्युदंड की मांग के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय जाने की योजना बना रही है। रॉय को अब जेल की कोठरी में टहलने और व्यायाम करने की अनुमति दी गई है। वह तब तक जेल से बाहर भी जा सकता है जब तक वह विशेष सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में कोठरी में रहता है।

105 रुपये प्रतिदिन मजदूरी

जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब उसे कठोर श्रम करना होगा क्योंकि वह अब विचाराधीन कैदी नहीं है। चूंकि वह अकुशल है और उसे अर्ध-कुशल या कुशल श्रम का कोई पूर्व अनुभव नहीं है, इसलिए उसे 105 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी वाली नौकरी दी जाएगी।

क्या काम करने होंगे

सुधार प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, प्रेसीडेंसी केन्द्रीय जेल में बंद कैदी बागवानी, वस्त्र, फर्नीचर, मुरमुरे और एल्युमीनियम के बर्तन बनाने जैसे कठिन श्रम में संलग्न रहते हैं।

इतनई मिलती है मजदूरी

अकुशल श्रमिकों को 105 रुपये, अर्ध-कुशल श्रमिकों को 120 रुपये और कुशल श्रमिकों को 135 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है, जो जेल में बंद कैदी के खाते में जमा होती है। इस राशि का इस्तेमाल जेल से सामान खरीदने में किया जा सकता है और जब कैदी रिहा होता है, तो वह इसे अपने साथ ले जाता है।

Updated on:
22 Jan 2025 05:06 pm
Published on:
22 Jan 2025 05:06 pm
Also Read
View All