राष्ट्रीय

Top 10 Richest Indian: भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, पहले स्थान से फिसले अडानी, कई लोगों की बदली रैंक

Forbes List Top 10 Richest Indian: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर आदमी होने का अपने नाम किया था। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट जारी हुई है। आइए देखते हैं भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट-

2 min read

Forbes List Top 10 Richest Indian: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर आदमी होने का अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद आए लोकसभा चुनाव के नतीजों ने शेयर मार्केट को तगड़ा झटका दिया। निवेशकों ने ऐतिहासिक रूप से एक ही दिन में 31 लाख करोड़ रुपये गंवाए थे। Stock Market उस झटके से अब उबर चुका है। शेयर मार्केट लगातार उछाल मार रहा है। आइए Top 10 अमीर शख्सियतों और उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं-

मुकेश अंबानी नंबर वन और गौतम अडानी नंबर 2 पर 

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Billionaires List) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी अभी भी देश के सबसे रईस शख्स हैं। मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश अंबानी एवं अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी अब कारोबार की कई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 110.9 अरब डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर गौतम अडानी 77.8 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ मौजूद हैं। उनके दोनों बेटे जीत और करण अडानी भी बिजनेस का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

Savitri Jindal को मिला तीसरा स्थान

जेएसडब्लू ग्रुप (JSW Group) की सावित्री जिंदल एवं फैमिली को तीसरा नंबर हासिल हुआ है। उनकी नेट वर्थ 36 अरब डॉलर हो चुकी है। इस साल सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) ने कई अमीरों को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा है। वह भारत की सबसे अमीर महिला भी हैं। 

शिव नादर चौथे और दिलीप सांघवी 5वें स्थान पर

HCL इंटरप्राइजेज के मालिक शिव नादर (Shiv Nadar) की नेट वर्थ 30.7 अरब डॉलर है। वह अमीरों की लिस्ट में 4th नंबर पर हैं। सन फार्मा के दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi) 23.9 अरब डॉलर वेल्थ के साथ 5वें नंबर पर रहे हैं। बता दें कि उनके नेतृत्व में सन फार्मा 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन हासिल करने वाली देश की पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी बनी है। 

Top 10 में इन अमीरों ने भी बनाई जगह 

इस लिस्ट में छठे नंबर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सायरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) हैं। उनकी नेट वर्थ 21.3 अरब डॉलर है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) को 20.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 7वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं  8वें नंबर पर 20.6 अरब डॉलर के साथ राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) हैं। इसके साथ ही 9वें नंबर पर 17.3 अरब डॉलर के साथ केपी सिंह (Kushal Pal Singh) और 10वें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) 16.3 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ हैं।

Published on:
09 Jun 2024 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर