22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSNL सिम मिलना हुआ आसान, पोस्ट ऑफिस से मिलेगा अब बीएसएनएल सिम

BSNL ने सिम बिक्री बढ़ाने के लिए पोस्ट ऑफिस के साथ साझेदारी की है। अब देशभर के डाकघरों में BSNL सिम उपलब्ध होंगे। यह कदम खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जिससे ग्राहकों को सिम खरीदना और रिचार्ज कराना आसान होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 22, 2026

BSNL SIM

BSNL SIM(AI Image-ChatGpt)

BSNL Sim: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक नया रास्ता अपनाती नजर आ रही है। लंबे समय से प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले पीछे चल रही BSNL अब धीरे-धीरे अपनी रणनीति बदल रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक दिलचस्प कदम उठाया है। अब उसके सिम कार्ड पोस्ट ऑफिस में भी मिलने शुरू हो गए हैं। दरअसल, डाक विभाग और BSNL के बीच हाल ही में एक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत देशभर के डाकघरों को BSNL के लिए एक नए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। मतलब साफ है, अब आपको सिम खरीदने के लिए BSNL ऑफिस ढूंढने की जरूरत नहीं, पास का पोस्ट ऑफिस ही काफी होगा।

जल्द शुरू होगी सुविधा


अभी यह सुविधा पूरी तरह से हर जगह शुरू नहीं हुई है, लेकिन रोलआउट जारी है। आने वाले कुछ हफ्तों में ज्यादा से ज्यादा डाकघरों में BSNL सिम मिलने लगेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा, जो छोटे शहरों या गांवों में रहते हैं। अगर गौर करें तो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के स्टोर शहरों में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन BSNL के सर्विस सेंटर इतने व्यापक नहीं हैं। यही वजह है कि कई लोग चाहकर भी BSNL कनेक्शन नहीं ले पाते। अब पोस्ट ऑफिस इस गैप को भरने का काम करेगा।

गांव-गांव तक डाकघरों का नेटवर्क


भारत में डाकघरों का नेटवर्क काफी बड़ा है। देश के दूर-दराज इलाकों तक इसकी पहुंच है। ऐसे इलाकों तक भी, जहां आज भी किसी निजी कंपनी की दुकान नहीं पहुंची। ऐसे में BSNL के लिए यह एक बड़ा मौका है अपनी सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का। हालांकि, सिम खरीदने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्राहकों को पहले की तरह ही KYC करवाना होगा। पहचान और जरूरी दस्तावेज देने के बाद ही सिम जारी की जाएगी। यानी सुविधा बढ़ी है, लेकिन नियम वही हैं। अब सवाल यही है कि क्या यह नई रणनीति BSNL को फिर से मुकाबले में ला पाएगी? क्या वह Reliance Jio और Airtel जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे पाएगी? इसका जवाब तो आने वाला समय ही देगा।