राष्ट्रीय

परिसीमन पर दिए अपने बयान से पलटे RJD सांसद सुरेंद्र यादव, कहा- पंचायत परिसीमन के लिए कही थी बात

Bihar News: RJD सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने लोकसभा परिसीमन बिल के समर्थन में कोई बात नहीं की है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 4:57 PM IST
RJD MP Surendra Yadav
आरजेडी के सांसद सुरेंद्र यादव (फोटो-ANI)

Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर अपने पहले दिए गए बयान से आरजेडी के सांसद सुरेंद्र यादव पलट गए हैं। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था। उनके मुताबिक, उन्होंने पंचायत चुनाव के परिसीमन के संदर्भ में यह बात कही थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर जो स्टैंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का है, वही उनका भी है।

विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई

दरअसल, परिसीमन के संदर्भ में शुक्रवार सुबह दिए गए उनके एक बयान से काफी विवाद बढ़ गया था। इंडिया गठबंधन और RJD में फूट की अटकलें लगाई जा रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मोरड़ कर पेश किया गया है। हालांकि, सुबह उन्होंने कहा था कि बढ़ती आबादी और विकास के बढ़ते दबाव को देखते हुए परिसीमन होना चाहिए।

पंचायतों के संदर्भ में परिसीमन की कही थी बात

सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सुबह उनके आवास पर बड़ी संख्या में मुखिया पहुंचे थे। उनकी मांग थी कि पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन कराया जाए। इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परिसीमन के लिए कहा था कि बढ़ती आबादी के साथ अब परिसीमन होना चाहिए। लेकिन मीडिया द्वारा उसे गलत तरीके से ले लिया गया।

इंडिया गठबंधन में फूट की आशंका

सुरेंद्र यादव से पहले आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने परिसीमन प्रक्रिया का विरोध किया था। मनोज झा ने कहा था कि यह कवायद केवल सीटों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को राजनीतिक मकसद से फेरबदल किया जाएगा। पार्टी की ओर से मनोज झा के विरोध और सुरेंद्र यादव के समर्थन के कारण इंडिया गठबंधन और RJD में फूट की आशंका जताई जा रही थी।

संसद में बिल पास कराने की तैयारी में सरकार

इधर केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन के जरिए महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में लोकसभा सीटें समान रूप से 50% बढ़ाने और सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 तक बनाए रखने का प्रावधान है। इसे संसद में पास कराने के लिए सरकार ने लोकसभा में 30 नवंबर को और राज्यसभा में 2 दिसंबर को विशेष बैठक करने का ऐलान किया है।

Updated on:
27 Nov 2026, 4:57 PM IST
Published on: