राष्ट्रीय

‘कहीं पड़ा कटा सिर, तो कहीं धड़’…लुधियाना में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत

पंजाब के लुधियाना में टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वरना कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने से गाड़ी में सवार पाँच लोगों (3 युवक और 2 नाबालिग लड़कियां) की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Dec 08, 2025
लुधियाना में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शवों के चिथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर कहीं किसी का सिर पड़ा मिला कहीं पर धड़। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया।

ये भी पढ़ें

रील बनाते हुए फिसली 140 kmph की रफ्तार से दौड़ रही KTM, हादसा इतना भयानक कि सिर धड़ से हुआ अलग

रविवार देर रात टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

खबरों के अनुसार, यह हादसा रविवार देर रात टोल प्लाजा के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुई यह वरना कार साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी। गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज होने के चलते ड्राइवर ने इसका नियंत्रण खो दिया और यह डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। पलटने के बाद भी यह कार कई दूर तक घसीटती रही। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और उनके शव टुकड़ों में इधर उधर बिखर गए।

मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां शामिल

मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक शामिल हैं। यह लड़कियां मोगा और तलवंडी साबो (बठिंडा) की रहने वाली बताई जा रही हैं। हालांकि अभी इन लड़कियों की जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी पहचान अजीत नगर के रहने वाले सिमरन और कोठे खंजूरा निवासी सतपाल सिंह सूखा व वीरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई गाड़ी सिमरन की थी और दुर्घटना के समय वही गाड़ी चला रहा था।

आज होगा शवों का पोस्टमार्टम

यह तीनों युवक घर से शॉपिंग करने की बात कह कर निकले थे। इन युवकों के परिजनों को भी इन लड़कियों के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस लड़कियों की पहचान कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों की सहायता से पुलिस ने शवों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। आज शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Updated on:
08 Dec 2025 01:45 pm
Published on:
08 Dec 2025 01:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर