राष्ट्रीय

कॉलेज से लौट रही दो बहनों को तेज रफ्तार थार ने कुचला, एक की मौत और दूसरी की हालत गंभीर

चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में कॉलेज से लौट रही दो बहनों को एक तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी की हालत गंभीर बनी हुई है। थार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
2 min read
Oct 16, 2025
Road Accident
Huge Road Accident (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंजाब के चंडीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुधवार को कॉलेज से लौट रही दो बहनों को तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने टक्कर मार दी, जिसके चलते एक की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला शहर के सेक्टर 46 का है। दोनों बहनों को टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों दोनों को तुरंत नजदीकि अस्पताल लेकर गए जहां बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया गया।

रोड साइड खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी दोनों बहनें

मृतका की पहचान सोजेफ के रूप में हुई है, जबकि छोटी बहन ईशा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दोनों बहने बुराली इलाके की रहने वाली थी और बुधवार को कॉलेज से लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। सेक्टर 46 में रोड़ साइड खड़ी होकर दोनों बहने ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार थार आई और उन्हें टक्कर मार दी। लड़कियों को टक्कर मारने के बाद थार चालक रुका नहीं और तुरंत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा।

पुलिस ने लगाया टक्कर मारने वाली गाड़ी की नंबर प्लेट का पता

इसके बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बड़ बहन सोजेफ को मृत घोषित कर दिया, वहीं छोटी बहन ईशा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हिट एंड रन समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के अनुसार, टक्कर मारने वाली थार पर चंडीगढ़ की ही नंबर प्लेट थी। नंबरों की जांच करने पर सेक्टर-21 का एक पता सामने आया लेकिन वहां पता करने पर सामने आया कि आरोपी अब उस जगह नहीं रहता है।

कार चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही पुलिस

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसी के साथ घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए है। हालांकि अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ दोनों लड़कियों के घर वालों का रो रो कर बूरा हाल है। परिवार बड़ी बेटी की मौत से सदमे में है और छोटी बेटी के जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना कर रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Updated on:
16 Oct 2025 12:23 pm
Published on:
16 Oct 2025 12:23 pm