24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस से रैली टालने की अपील, व्यापारियों ने कहा- त्योहारी सीजन में हो सकता है 10 हजार करोड़ का नुकसान

सीटीआई ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली दिवाली के बाद कराने की अपील की। व्यापारियों को 10 हजार करोड़ के नुकसान का डर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 24 Oct 2026, 9:59 AM IST

SIR Controversy

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo: IANS)

Ramlila Maidan Mega Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की ओर से महारैली का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने इसके लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस पर चिंता जताते हुए व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि रैली को दिवाली के त्योहार तक स्थगित किया जाए।

10 नवंबर तक रैली स्थगित रखने की अपील की

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि हमें जानकारी मिली है कि आपकी पार्टी की ओर से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस रैली को 10 नवंबर (भैया दूज) के बाद स्थगित किया जाए, क्योंकि वर्तमान में दिवाली व्यापार अपने पीक सीजन पर है।

उन्होंने आगे लिखा कि इस साल धनतेरस 6 नवंबर को है। दीवाली 8 नवंबर को है और भैया दूज 10 नवंबर को। लोग 1 हफ्ते पहले ही धनतेरस और दीवाली की खरीदारी शुरू कर देते हैं। धनतेरस को लेकर दिल्ली में सभी सेक्टरों, सोना चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, ड्राई-फ्रूट्स, मिठाइयां, ऑटोमोबाइल का करीब 25 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

रैलियों व मार्च के कारण व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ

कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और सेंट्रल दिल्ली में लगातार रैलियों, मार्च और रास्ते बंद होने के कारण सीटीआई के आंकलन के अनुसार दिल्ली के व्यापारियों को पहले ही लगभग 3 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। थोक बाजारों में बाहर से माल आना बंद हो गया था और रिटेल में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे।

विपक्षी दलों की रैली के चलते पूरा व्यापार ठप पड़ सकता है

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में दिल्ली के सबसे ऐतिहासिक और प्रसिद्ध होलसेल व रिटेल बाजार स्थित हैं, जिनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, कश्मीरी गेट, नया बाजार, मोरी गेट, किनारी बाजार, दरीबा, दरिया गंज, अजमेरी गेट, जामा मस्जिद, झंडेवालान, करोल बाग, नबी करीम, आजाद मार्केट और लाजपत राय मार्केट आते हैं। इन बाजारों से पूरे भारत में माल जाता है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी रामलीला मैदान से नजदीक ही हैं। प्रतिदिन लाखों व्यापारी और खरीददार इन स्टेशनों के माध्यम से दिल्ली आते-जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन बंद और बैरिकेडिंग से इन बाजारों का काम पूरी तरह ठप्प हो जाएगा। बृजेश गोयल ने कहा कि रैली के दौरान रास्ते बंद होने और भीड़ के कारण दिल्ली के बाहर से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है और बाहर से आने वाले खरीददार डर के कारण दिल्ली में आने से परहेज कर सकते हैं, जिसका सीधा असर धनतेरस और दीपावली के व्यापार पर पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग