राष्ट्रीय

उधमपुर में सड़क हादसा: ट्रक से टकरा कर पलटी बस, एक यात्री की मौत और कई घायल

जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के पास एक मिनी बस बेकाबू हो कर सामने से आ रहे सिमेंट मिक्स करने वाले वाहन से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि 9 यात्री घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2025, 11:48 AM IST
Road accident Udhampur
ट्रक से टकरा कर पलटी बस ( फोटो - एएनआई एक्स पोस्ट वीडियो स्क्रीनशॉट )

जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां खेरी इलाके में एक बस बेकाबू होकर सामने से आ रहे सिमेंट मिक्सर वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचे बचाव और राहत कार्य शुरु किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टी करते हुए बताया है कि दुर्घटना में मारी गई महिला यात्री की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

टकराते ही पलट गई बस

जानकारी के अनुसार, यह मिनी बस चिनैनी से उधमपुर आ रही थी और इसी दौरान खेरी इलाके में पहुंचने पर अचानक ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने पर बस बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे सिमेंट मिक्स करने वाले ट्रक से टकरा गई। बस की स्पीड तेज होने के चलते दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद बस पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को उधमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल बाकि यात्रियों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

उधमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट ने मीडिया से बात करते हुए हादसे में महिला यात्री के मरने की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि, मृतका की अभी औपचारिक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसी आशंका है कि वह चिनैनी के टांडार गांव की रहने वाली हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच करनी शुरु कर दी है।

Updated on:
6 Aug 2025, 11:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड