राष्ट्रीय

रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही…भुज से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

पीएम ने कहा कि हमने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो-टॉलरेंस की है। 
2 min read
• •
Updated: 26 May 2025, 8:44 PM IST
Feature image
पीएम मोदी ने कहा- भारत पर्यटन में विश्वास करता है (Photo- ANI)

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भुज में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा साथ ही आतंकवाद को लेकर भारत की नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया। पीएम मोदी ने कहा भारत पर आंख उठाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

भारत पर्यटन में विश्वास करता है-पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत पर्यटन में विश्वास करता है, यह एक ऐसी शक्ति है जो लोगों को एक साथ लाती है। लेकिन पाकिस्तान आतंकवाद को अपने पर्यटन के रूप मे देखता है, जो कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

पाकिस्तान को दी चेतवानी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सुख-चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही। पीएम ने कहा कि हमने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो-टॉलरेंस की है।

ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी नीति को स्पष्ट कर दिया है। जो भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

भारत पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना से मैंने दुनिया के सामने यह घोषणा की कि भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। मैंने इंतजार किया, उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा। लेकिन, जब उन्होंने कुछ नहीं किया, तो मैंने अपने सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दे दी।

‘आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया’

उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया, बिना किसी नागरिक क्षेत्र या निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाए। यह ऑपरेशन हमारे बलों के बेजोड़ साहस और क्षमता का प्रमाण है कि हम यहीं से अपनी सीमाओं के भीतर से आतंकवादियों को खत्म कर सकते हैं।

Updated on:
26 May 2025, 8:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?