राष्ट्रीय

सांसद महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर को तलब,जानिए अब क्या होगा आगे

Cash For Query : लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले की जांच कर रही संसद की एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर को तलब किया है।
less than 1 minute read
mahua_moitra.png

Cash For Query : लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले की जांच कर रही संसद की एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर को तलब किया है। सांसद महुआ मोइत्रा इस मामले में अपनी सफाई देंगी। इससे पहले गुरुवार को सांसद महुआ की लोकसभा स्पीकर से शिकायत करने वाले सांसद निशिकांत दुबे और एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई ने विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले से जुड़े तमाम तथ्य और सबूत भी पेश किए।

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे और गिफ्ट लेकर सदन में सवाल पूछने को लेकर की गई शिकायत को जांच के लिए लोकसभा की एथिक्स कमेटी को भेज दिया था। इस कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को गुरुवार को मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया था। वहीं महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाने वाले एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई को भी कमेटी ने गुरुवार को मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया था।

Published on:
26 Oct 2023 03:43 pm
Also Read
View All
Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

‘धर्म की आज़ादी खत्म करके UCC लागू नहीं कर सकते’, असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

ASHA Workers Delhi: दिल्ली की आशा वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला, रेखा गुप्ता सरकार ने दोगुना किया मासिक इंसेंटिव

कोई बच नहीं पाएगा, गुनहगार सही जगह पर पहुंचेंगे- पश्चिम बंगाल के CM शुभेन्दु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट मर्डर केस पर मंत्री सुकांत मजूमदार का बयान

पहले इंस्टाग्राम पर लिखा- काश मैं मॉन्स्टर होती! फिर महिला कॉन्स्टेबल-सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की घर में हो गई संदिग्ध मौत