15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASHA Workers Delhi: दिल्ली की आशा वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला, रेखा गुप्ता सरकार ने दोगुना किया मासिक इंसेंटिव

Delhi ASHA Workers Incentive: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ASHA वर्कर्स का मासिक इंसेंटिव दोगुना कर 6,000 रुपये कर दिया है। फैसले से करीब 6,725 वर्कर्स को फायदा मिलेगा।
2 min read
Google source verification
Delhi ASHA worker

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(फोटो-IANS)

Rekha Gupta: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी में काम कर रहीं ASHA वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली कैबिनेट ने उनके मासिक इंसेंटिव को दोगुना करने की मंजूरी दे दी है। अब ASHA वर्कर्स को हर महीने 3,000 रुपये की जगह 6,000 रुपये मिलेंगे। सरकार के इस फैसले का फायदा दिल्ली की करीब 6,725 ASHA वर्कर्स को मिलेगा।

3 हजार रुपये बढ़ा इंसेंटिव

कैबिनेट के फैसले के बाद ASHA वर्कर्स के मासिक इंसेंटिव में सीधे 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर महीने 3,000 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 6,000 रुपये हो जाएंगे। ASHA वर्कर्स दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं व सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे कामों में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। सरकार के इस फैसले से राजधानी में काम कर रहीं करीब 6,725 ASHA वर्कर्स को सीधे लाभ मिलेगा।

छात्रों के लिए 10 हजार बेड वाले हॉस्टल

रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में छात्रों के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। बाहरी छात्रों की रहने की समस्या, सुरक्षा और मनमाने किराए से राहत दिलाने के लिए 10,000 बेड की क्षमता वाले आधुनिक हॉस्टल तैयार किए जा रहे हैं। सरकार के मुताबिक, इन हॉस्टल में छात्रों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है और परियोजना पर काम शुरू किया जा चुका है।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाने का फैसला किया था। पहले चरण में अलग-अलग इलाकों में इनका निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति (EFC) ने 266.26 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पर्यटन विभाग के जरिए कराया जाएगा।

सोलर पैनल और CCTV से लैस होंगे शौचालय

परियोजना के तहत बनाए जाने वाले शौचालय ब्लॉक में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें सोलर पैनल, CCTV कैमरे और मैकेनिकल वेंटिलेशन सिस्टम शामिल हैं। सरकार का फोकस इन सार्वजनिक सुविधाओं को सुरक्षित, ऊर्जा-कुशल और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने पर है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग